News Image
Money Control

3B Films IPO Listing: 3% डिस्काउंट पर एंट्री, लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹50 के शेयर ने किया आईपीओ निवेशकों को निराश

Published on 06/06/2025 10:03 AM

3B Films IPO Listing: पैकेजिंग और थर्मोफॉर्मिंग के लिए पारदर्शी प्लास्टिक फिल्म बनाने वाली 3बी फिल्म्स के शेयरों की आज BSE SME पर कमजोर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत ₹50 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹48.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 3% घट गई।  लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹46.08 (3B Films Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.48% घाटे में हैं।

3B Films IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

3बी फिल्म्स का ₹33.75 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 मई से 3 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और नॉन-इंस्टीट्यूशनल के लिए आरक्षित आधा हिस्सा तो पूरा भर नहीं पाया और महज 0.85 गुना ही भरा। वहीं खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 2.75 गुना भरा था। ओवरऑल यह इश्यू 1.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 35.52 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹4.43 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर, ₹7.15 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹4.44 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹1.74 करोड़ आईपीओ पर खर्च होंगे।

3B Films के बारे में

वर्ष 2014 में बनी 3बी फिल्म्स पैकेजिंग और थर्मोफॉर्मिंग के लिए कास्ट पॉलीप्रोपिलीन (CPP) और कास्ट पॉलीएथिलीन (CPE) फिल्म बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का निर्यात दुबई, नेपाल, श्रीलंका और अफ्रीका के कुछ देशों को भी होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹34 लाख का शुद्ध घाटा हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर ₹92 लाख के मुनाफे में आ गई और वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹4.29 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना करीब 6% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹76.40 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे ₹4.20 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹57.18 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Tags: #IPO #share markets

First Published: Jun 06, 2025 10:03 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।