News Image
Money Control

47 अरब डॉलर की डील हुई कैंसिल तो जापानी कंपनी के स्टॉक में रुकी ट्रेडिंग, बाद में कीमत 9% लुढ़की

Published on 17/07/2025 02:51 PM

कनाडा की एलिमेंटेशन काउच-टार्ड (Alimentation Couche Tard) ने जापानी कंपनी सेवन एंड आई होल्डिंग्स (Seven and i Holdings) को खरीदने के लिए अपनी 46 अरब डॉलर की बोली वापस ले ली है। इसके चलते सेवन एंड आई के शेयरों में गुरुवार को 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सौदा रद्द होने के बाद सेवन एंड आई के शेयर में कुछ समय के लिए कारोबार रुक गया। जब कारोबार फिर से शुरू हुआ तो शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेवन एंड आई होल्डिंग्स, जापान की डायवर्सिफाइड रिटेल होल्डिंग्स कंपनी है। अगर यह सौदा हो जाता तो यह जापान की किसी कंपनी में किसी विदेशी कंपनी की ओर से अब तक की सबसे बड़ी खरीद होती।

कन्वीनिएंस स्टोर कंपनी एलिमेंटेशन काउच-टार्ड, सेवन एंड आई होल्डिंग्स को खरीद कर एक ग्लोबल कन्वीनिएंस स्टोर बनाना चाहती थी। सेवन एंड आई, 7-Eleven की पेरेंट कंपनी है। वहीं एलिमेंटेशन काउच-टार्ड, सर्किल के को ऑपरेट करती है।

दोनों कंपनियों के तर्क

काउच-टार्ड का कहना है कि डील में सद्भावनापूर्ण भागीदारी की लगातार कमी दिख रही थी। वहीं सेवन एंड आई की ओर से कहा गया कि काउच-टार्ड का फैसला एकतरफा है और वह कनाडाई कंपनी के कई गलत बयानों से असहमत है। सेवन एंड आई के टेकओवर को जापान की कॉर्पोरेट कंपनियों, विदेशी कंपनियों की ओर से जापानी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद के लिए एक टेस्ट केस के तौर पर देख रही थीं।

L&T Technology Share Price : स्टॉक 2% से ज्यादा उछला, नतीजों के बाद झूमे शेयर, लेकिन ब्रोकरेजेज की राय अलग-अलग

अगस्त 2024 में शुरू हुई थी डील की कवायद

सौदे की बात पहले पिछले साल अगस्त में चली थी, जिसमें सेवन एंड आई की वैल्यू 14.86 डॉलर प्रति शेयर आंकी गई थी। लेकिन कंपनी ने कहा कि उसकी वैल्यूएशन बेहद कम आंकी गई है, इसके बाद उसने डील के लिए मना कर दिया। इसके बाद काउच-टार्ड ने अक्टूबर 2024 में प्रपोजल को 22% से ज्यादा बढ़ाकर 18.19 डॉलर प्रति शेयर कर दिया। इससे सेवन एंड आई की वैल्यूएशन 7 ट्रिलियन जापानी येन या 47 अरब डॉलर हो गई। सेवन एंड आई के शेयर वर्तमान में 8% कम पर कारोबार कर रहे हैं।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 17, 2025 2:45 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।