News Image
Money Control

5 दिन में 51% चढ़ने के बाद आज 10% टूटा यह ज्वैलरी स्टॉक, बढ़ी निगरानी, एक साल में 200% दे चुका है रिटर्न

Published on 08/07/2025 01:12 PM

PC Jeweller Shares: पीसी ज्वैलर के शेयरों में मंगलवार 8 जुलाई को भारी गिरावट आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक टूटकर 16.83 रुपये के भाव पर आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि स्टॉक एक्सचेंजों ने इस शेयर को शॉर्ट-टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के दायरे में रखने का फैसला किया है। आमतौर पर एक्सचेंज किसी शेयर की कीमत या वॉल्यूम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आने पर स्टॉक को ASM के दायरे में रखते हैं। सुबह 11:47 बजे के करीब, PC ज्वैलर के शेयर 9.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16.99 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

इसी के साथ पीसी ज्वैलर के शेयरों में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी थम गई। इन पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 51 फीसदी की बंपर तेजी आई थी। यह शेयर सोमवार 7 जुलाई को 12 फीसदी और शुक्रवार 4 जुलाई को 19 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में यह हालिया तेजी इसके जून तिमाही के शानदार बिजनेस अपडेट के बाद आई थी। पीसी ज्वैलर के शेयरों ने पिछले एक साल में 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर अपनी निवेशकों की संपत्ति तीन गुना तक बढ़ा दी है।

80% की स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ

PC ज्वैलर ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि “सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 80% की स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है।” कंपनी ने बताया कि शादी और त्योहारों के सीजन में ज्वेलरी की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते उसके उत्पादों की मांग बढ़ी। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंकों केबकाया कर्ज को 50 प्रतिशत से अधिक कम कर दिया गया है।

डेट फ्री बनने की ओर कदम

कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में कर्ज मुक्त होने का भरोसा जताया है। कंपनी ने कहा, "अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने जून तिमाही के दौरान अपने कर्ज में लगभग 7.5 प्रतिशत की कमी की है।"

फंड जुटाने की तैयारी में बोर्ड बैठक

PC ज्वैलर ने यह भी बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 10 जुलाई 2025 को एक बैठक होने वाली है, जिसमें फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह राशि प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जुटाई जाएगी, जो शेयरधारकों, नियामकीय एजेंसियों और दूसरे अथॉरिटीज की मंजूरी के अधीन होगी।

चार्ट पर, पीसी ज्वेलर के शेयर सभी अहम डेली मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। यह शेयर "ओवरबॉट" जोन में भी कारोबार कर रहा था, क्योंकि इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 81 पर था। 70 से ऊपर के RSI आंकड़े का मतलब है कि स्टॉक "ओवरबॉट" जोन में है। आज की गिरावट के बाद, स्टॉक का RSI अब 71 पर आ गया है।

यह भी पढ़ें- BSE Share Price: Jane Street पर कार्रवाई का असर, 13% टूट गए शेयर, ब्रोकरेज फर्मों का ये है रुझान

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 08, 2025 1:12 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।