Published on 19/12/2025 04:24 PM
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी एथर एनर्जी अब ऑटो इंश्योरेंस सेगमेंट में एंट्री कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 19 दिसंबर को एक 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली नई सब्सिडियरी शुरू करने को मंजूरी दे दी। यह कंपनी कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करेगी। इस डेवलपमेंट से एथर एनर्जी के शेयर दिन में 8 प्रतिशत तक उछले। BSE पर कीमत 717.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 700.10 रुपये पर सेटल हुआ।
नई सब्सिडियरी शुरू करने के प्रपोजल पर अभी संबंधित रेगुलेटरी अप्रूवल्स लिया जाना बाकी है। नई एंटिटी का नाम अभी सामने नहीं आया है। एथर एनर्जी की ओर से इसमें शुरुआत में 8 करोड़ रुपये लगाए जा सकते हैं। बाकी का निवेश कामकाज पर निर्भर करेगा। नई एंटिटी का प्राइमरी बिजनेस इंश्योरेंस ही रहेगा।
एक बयान में एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, 'हम हमेशा से मानते हैं कि एक अच्छा ओनरशिप अनुभव सिर्फ गाड़ी तक ही सीमित नहीं होता। इंश्योरेंस आज उस सफर का एक अहम हिस्सा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां ग्राहकों के लिए अनुभव को काफी आसान और ज्यादा अनुमानित बनाया जा सकता है। इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन को एथर इकोसिस्टम के करीब लाकर हम इसे आसान, ज्यादा पारदर्शी बना सकते हैं।'
मई में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी Ather Energy
एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका 2980.76 करोड़ रुपये का IPO 1.50 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 26700 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.22 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 119 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
सितंबर तिमाही में घाटे में गिरावट
एथर एनर्जी का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध घाटा सालाना आधार पर कम होकर 154.1 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 197.2 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 898.9 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में 583.5 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 1094.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 796.1 करोड़ रुपये के थे।
Vodafone Idea Share Price: सब्सिडियरी के ₹3300 करोड़ जुटाने से शेयर खिला, देखी 6% की तेजी
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।