Published on 18/10/2025 11:55 AM
Market Views: पिछला एक साल बाजार के लिए खास रिटर्न वाला नहीं रहा है। लेकिन नए संवत में बाजार के मूड सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। नए संवत में कमाई की थीम क्या होगी, किन सेक्टर्स और शेयर्स में अच्छा पैसा बनेगा? इस पर खास चर्चा करते हुए ELIXIR EQUITIES के DIRECTOR दीपन मेहता ने कहा कि नए संवत में पिछले 2 सालों से फ्लैट रही कॉर्पोरेट्स अर्निंग में सुधार देखने को मिलेगा। ब्याज दरों और जीएसटी की दरों में कटौती से इकोनॉमी में सुधार आया है। अमेरिका के साथ टैरिफ के मुद्दे पर बाजार का नजर बनी हुई है। अगर यूएस के साथ टैरिफ मामले में पॉजिटिव सुधार आता है तो बाजार में तेजी का और भी ट्रिगर बन सकता है। दीपन मेहता ने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बाजार नए संवत में शानदार रिटर्न देगा।
इन शेयरों में तेजी की संभावनाएं
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ तिमाहियों में ग्रोथ कंपनियों में करेक्शन आया था। हालांकि उनके अर्निंग बढ़े है। हमारा फोकस रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर इक्विपमेंट , सोलार इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी सेक्टर काफी अच्छे लग रहे है। इसके अलावा ज्लेवरी कंपनियां ( सेनको गोल्ड, टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स) जैसे शेयरों में भी अच्छा कंफर्ट मिल रहा है। वहीं ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर में यात्रा ऑनलाइन, BLS Intl SVCS जैसे शेयर काफी अच्छे लग रहे है। ये सभी कंपनियां हाई ग्रोथ कंपनियां है जो रीजनेबल वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।
अभी आईटी कंपनियों से हैं दूर
अब तक आए तिमाही नतीजों के देखें तो बड़े सेक्टर के नतीजे मिलेजुले रहे है। उदाहरण के तौर पर देखें तो बैंक सेक्टर। एक्सिस बैंक के नतीजे ज्यादा बेहतर नहीं रहें, लेकिन आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे अच्छे रहे। सबसे अच्छे नतीजे पीएसयू बैंक के रहें। बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नतीजे अच्छे रहे। एनबीएफसी में IRDEA के नतीजे अच्छे रहे। सॉफ्टवेयर स्पेस में सभी लॉर्जकैप कंपनियों को हमारी निवेश करने की सलाह नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि अभी आईटी कंपनियों से दूर हैं, हालांकि मिडकैप आईटी के नतीजे के नतीजे अच्छे रहे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।