Published on 13/03/2026 04:30 PM
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 मार्च का दिन अच्छा रहा। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक चढ़ा। BSE पर कीमत 262.45 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 6.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 255.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया है कि उसने कुल प्लांड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता 585 MW/2011.24 MWh में से पहले चरण में 142.67 MW/481.49 MWh के BESS को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपनी अलग-अलग सहायक कंपनियों के जरिए किया है। कुल मिलाकर, कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए अलग-अलग राज्यों में कई चरणों में लगभग 17 GWh BESS लगाने की जरूरत है।
राजस्थान राज्य में स्थित ये BESS पहले से चालू इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े हुए हैं। ये शॉर्ट टर्म बेसिस पर मर्चेंट बेसिस पर रन करेंगे। इससे मांग के पीक और नॉन-पीक ऑवर्स के बीच कीमतों के अंतर से अतिरिक्त रेवेन्यू मिलेगा। बाद में इन्हें संबंधित FDRE (फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ दिया जाएगा, जो फिर 25 सालों तक PPA (पावर परचेज एग्रीमेंट) के तहत चलते रहेंगे।
एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने राजस्थान के फलोदी और जोधपुर में BESS प्रोजेक्ट की कुल 300 MW/1,409.34 MWh क्षमता में से 33.335 MW/160.51 MWh के दूसरे चरण को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी ACME Sun Power के जरिए किया है। इस दूसरे चरण के लिए कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख (COD) 14 मार्च होगी। इसके साथ ही, ACME Sun Power ने कुल 300 MW/1,409.34 MWh क्षमता में से 66.67 MW/320.99 MWh की चालू क्षमता हासिल कर ली है।
एक साल में ACME Solar शेयर 27 प्रतिशत चढ़ा
ACME Solar Holdings का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 15500 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर एक साल में 27 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 83.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 324.25 रुपये और एडजस्टेड लो 172.90 रुपये है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि BESS को ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने और बिजली के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत मांग के नॉन-पीक ऑवर्स में बैटरियों को चार्ज किया जाता है और मांग के पीक ऑवर्स में उनसे इलेक्ट्रिसिटी रिलीज की जाती है। यह क्षमता ऊर्जा की आपूर्ति और मांग को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही ग्रिड की स्थिरता को भी बेहतर बनाएगी।
PG Electroplast 8% तक लुढ़का, गैस सप्लाई में कमी से प्रोडक्शन प्रभावित; FY26 के रेवेन्यू अनुमान पर पड़ सकता है असर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।