Published on 13/03/2026 12:07 PM
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 मार्च का दिन अच्छा बीत रहा है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक चढ़ा। BSE पर कीमत 262.45 रुपये के हाई तक गई। कंपनी ने बताया है कि उसने कुल प्लांड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता 585 MW/2011.24 MWh में से पहले चरण में 142.67 MW/481.49 MWh के BESS को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपनी अलग-अलग सहायक कंपनियों के जरिए किया है। कुल मिलाकर, कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए अलग-अलग राज्यों में कई चरणों में लगभग 17 GWh BESS लगाने की जरूरत है।
राजस्थान राज्य में स्थित ये BESS पहले से चालू इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े हुए हैं। ये शॉर्ट टर्म बेसिस पर मर्चेंट बेसिस पर रन करेंगे। इससे मांग के पीक और नॉन-पीक ऑवर्स के बीच कीमतों के अंतर से अतिरिक्त रेवेन्यू मिलेगा। बाद में इन्हें संबंधित FDRE प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ दिया जाएगा, जो फिर 25 सालों तक PPA के तहत चलते रहेंगे।
एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने राजस्थान के फलोदी और जोधपुर में BESS प्रोजेक्ट की कुल 300 MW/1,409.34 MWh क्षमता में से 33.335 MW/160.51 MWh के दूसरे चरण को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी ACME Sun Power के जरिए किया है। इस दूसरे चरण के लिए कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख (COD) 14 मार्च होगी। इसके साथ ही, ACME Sun Power ने कुल 300 MW/1,409.34 MWh क्षमता में से 66.67 MW/320.99 MWh की चालू क्षमता हासिल कर ली है।
एक साल में शेयर 27 प्रतिशत चढ़ा
ACME Solar Holdings का मार्केट कैप बढ़कर 15500 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर एक साल में 27 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 83.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 324.25 रुपये और एडजस्टेड लो 172.90 रुपये है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि BESS को ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने और बिजली के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत मांग के नॉन-पीक ऑवर्स में बैटरियों को चार्ज किया जाता है और मांग के पीक ऑवर्स में उनसे इलेक्ट्रिसिटी रिलीज की जाती है। यह क्षमता ऊर्जा की आपूर्ति और मांग को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही ग्रिड की स्थिरता को भी बेहतर बनाएगी।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।