Published on 23/08/2025 04:44 PM
Upcoming Dividend & Bonus This Week: अगस्त के आखिरी सप्ताह में निवेशकों के लिए डिविडेंड और बोनस से जुड़े कई अहम कॉरपोरेट एक्शन सामने आने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), वेदांता (Vedanta), टीवीएस मोटर (TVS Motor), प्रॉक्टर एंड गैंबल (Procter & Gamble), जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) जैसी कई बड़ी कंपनियों के शेयर इस हफ्ते एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट पर कारोबार करेंगे। करीब 60 कंपनियों के शेयर केवल डिविडेंड के चलते अगले हफ्ते फोकस में रहने वाले हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिविडेंड, बोनस और दूसरे कॉरपोरेट एक्शन पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह काफी अहम साबित हो सकता है।
25 अगस्त
सोमवार 25 अगस्त को कई कंपनियों ने अपने डिविडेंड और दूसरे कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। इनमें कामा होल्डिंग (₹18.25 का अंतरिम डिविडेंड), रेप्को होम फाइनेंस (₹2.50 का अंतरिम डिविडेंड), रुपा एंड कंपनी (₹3 का फाइनल डिविडेंड) और नितिन कास्टिंग्स (₹3 रुपये का फाइनल डिविडेंड) आदि शामिल हैं। इनके अलावा क्रेटो सिस्कॉन ने अपने बोनस इश्यू (2:25) के लिए 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
26 अगस्त
मंगलवार 26 अगस्त को कई दिग्गज कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड डेट के चलते फोकस में रहेंगे। इसमें डिविडेंड के लिए जिलेट इंडिया (47 रुपये का फाइनल डिविडेंड), वेदांता लिमिटेड (16 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड), ट्रांसपेक इंडस्ट्री ( 20 रुपये का डिविडेंड) और गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स (1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड) के शेयर फोकस में रहेंगे। वहीं HDFC बैंक (1:1) और करुर वैश्य बैंक (1:5) के शेयर बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट के चलते फोकस में रहेंगे।
28 अगस्त
भारतीय शेयर बाजार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेंगे। हालांकि 28 अगस्त को प्रॉक्टर एंड गैंबल (65 रुपये डिविडेंड), वेदांत फैशंस (₹8 डिविडेंडs), ज्योति लैब्स (₹3.5 डिविडेंड), राउट मोबाइल (₹2 डिविडेंड) के शेयर फोकस में रहेंगे।
29 अगस्त
शुक्रवार 29 अगस्त को निवेशकों की नजरें जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (₹2.43 अंतिम डिविडेंड), व्हर्लपूल ऑफ इंडिया (₹5 डिविडेंड), प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (₹10 डिविडेंड), इंजीनियर्स इंडिया (₹2 डिविडेंड) के शेयर अपने डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट के चलते फोकस में रहेंगे।
इसके अलावा स्टीलकास्ट लिमिटेड (Steelcast Ltd) ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए 29 अगस्त को रिकॉर्ड डेट चुना है। यह स्टॉक स्प्लिट 1:5 के अनुपात में होगा। यानी कंपनी अपने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटेगी।
यह भी पढ़ें- FTSE ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में शामिल हुए 8 भारतीय शेयर; लिस्ट में MCX, JK Cement समेत ये नाम शामिल
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 23, 2025 4:44 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।