News Image
Money Control

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Published on 10/05/2025 11:56 AM

BTST/STBT Calls for Monday : भारत-पाक टेंशन से कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में काफी दबाव दिखाई दिया। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 880 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 266 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद होने में कामयाब रहे। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Tata Motors

राजेश सातपुते ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा मोटर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 710 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 735 से 740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 698 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Paras Defense

कविता जैन ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पारस डिफेंस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1456 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1550 से 1600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1410 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Market This week: भारत-पाक तनाव से बाजार में दबाव, 3 हफ्ते की तेजी को लगा ब्रेक, वीकली आधार पर 1% टूटा सेंसेक्स-निफ्टी

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - ACC

रचना वैद्य ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसीसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1816 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1850 से 1860 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - L&T

अमित सेठ ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए लार्सन एंड टुब्रो में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3444 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3550 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Titan

मानस जायसवाल ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाइटन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3517 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3600 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3550 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 10, 2025 11:56 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।