Published on 17/02/2026 10:53 AM
Indus Towers Shares: देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन कंपनी इंडस टावर्स के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखा। यह दबाव ऐसे समय में आया है, जब इंडस टावर्स में टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी और इंडस टावर्स की प्रमोटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। फिलहाल इंडस टावर्स के शेयर बीएसई पर 0.72% की गिरावट के साथ ₹470.25 (Indus Towers Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 0.90% फिसलकर ₹469.40 तक आ गया था। हालांकि इस गिरावट से पहले यह 0.70% उछलकर ₹476.95 तक पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।
Indus Towers में Bharti Airtel की कितनी हिस्सेदारी?
इंडस टावर्स की प्रमोटर कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स के 12 लाख शेयर और खरीदे हैं। इस महीने की शुरुआत में 5 फरवरी से लेकर अब तक भारती एयरटेल इसके 45 लाख शेयर खरीद चुकी है। इस खरीदारी के साथ ही इंडस टावर्स में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 51.18% हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इंडस टावर्स में इसकी हिस्सेदारी 51.03% थी।
Citi क्यों है इंडस टावर्स पर बुलिश?
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इंडस टावर्स को खरीदारी की रेटिंग दी और इसका टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹540 पर फिक्स किया। छह महीने में 40% की ताबड़तोड़ रैली के बावजूद सिटी का इस पर बुलिश रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने तीन महीने में इसे सपोर्ट करने वाले तीन अहम प्वाइंट्स का जिक्र किया है- वोडा आइडिया के बैंक लोन का निपटारा,सरकार की तरफ से वोडा आइडिया के एजीआर रीएसेसमेंट का काम पूरा होने और भारती एयरटेल की लगातार खुले बाजार में इसके शेयरों की खरीदारी। भारत एयरटेल ने पिछले 10 दिनों में करीब 0.1% हिस्सेदारी करीब ₹450 के भाव पर खरीदी जो ब्रोकरेज फर्म के हिसाब से इंडस टावर्स के शेयरों पर भरोसे को मजबूत करता है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
इंडस टावर्स के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और महज 5 महीने में 52% से अधिक रिटर्न मिला। इसके शेयर पिछले साल 3 सितंबर 2025 को ₹312.60 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह पांच ही महीने में 52.58% उछलकर आज 17 फरवरी 2026 को ₹476.95 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे इसके शेयरों के चाल की बात करें तो इसे कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 13 ने इसे खरीदारी, चार ने होल्ड और छह ने सेल रेटिंग दी है।
Clean Max IPO: ₹3,100 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, निवेश से पहले जान लें ये 11 अहम बातें
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।