Published on 10/07/2025 02:54 PM
AMC शेयरों पर ICICI सिक्योरिटीज की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद पूरा सेक्टर जोश में है। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा है कि AMCs के वैल्युएशन कैपिटल मार्केट शेयरों से बेहतर हैं। UTI AMC, 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर लाइफ हाई पर दिख रहा है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ भी भागा है। कमजोर बाजार में भी आज AMC शेयरों में अच्छी रौनक है। ICICI सिक्योरिटीज ने AMC शेयरों पर काफी बुलिश रिपोर्ट निकाली है। आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में क्या है खास।
AMCs पर बुलिश ICICI सिक्योरिटीज
ICICI सिक्योरिटीज का कहना है कि SIP का मजबूत ट्रेंड लगातार बरकरार है। कमीशन रेशनलाइजेशन से ट्रेंड बढ़ा है। इस सेक्टर को इनकम टैक्स और रेट कटौती से फायदा मिलेगा। AMCs के AUM में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है। MFs के न्यू एसेट क्लास में ऊंची ग्रोथ संभव है। इस सेक्टर को रेगुलेटरी रिस्क घटने का भी फायदा होगा। वित्त वर्ष 2026 में AMCs शेयरों में औसत 34 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। दूसरे समकक्षों के मुकाबले AMCs के वैल्युएशन आकर्षक हैं। आगे AMC शेयरों की री-रेटिंग भी संभव है। AMCs में सिर्फ कंपिटीशन बढ़ने का दबाव है।
June Life Insurance Data : जून में AXIS MAX LIFE ने मजबूत बेस पर अच्छे आंकड़े पेश किए, जानिए दूसरी कंपनी की कैसी रही चाल
AMCs शेयरों में जोरदार तेजी
HDFC AMC के शेयर 82 रुपए यानी 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 5220 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। आज का इनका दिन का हाई 5233.50 रुपए है। वहीं, इस स्टॉक का दिन का लो 5141.25 रुपए है। NIPPON INIDA का शेयर 14.15 रुपए यानी 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 816 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 821.95 रुपए है। ABSL AMC का शेयर 29.45 रुपए यानी 3.60 फीसदी की तेजी के साथ 846 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 854.90 रुपए है। UTI AMC के शेयर 49.60 रुपए यानी 3.69 फीसदी की बढ़त के साथ 1395 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 2:54 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।