Published on 14/07/2025 12:28 PM
Anthem Biosciences IPO : आज से एंथेम बायोसाइंसेज (ANTHEM BIOSCIENCES) का IPO खुला है। एंथेम बायोसाइंसेज बंगलुरु की CRDMO फार्मा कंपनी है जो कि कैन्ट्रक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्यूफैक्चरिंग के कामकाज में है। कंपनी की IPO से करीब 3,400 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। कंपनी की 2 cGMP मैन्युफैक्चरिंग युनिटें है। एंथेम फर्मेंटेशन प्रोडक्ट, प्रो-बायोटिक, एंजाइम्स, न्यूट्रिशन, विटामिन्स,बायोसिमिलर और API के कारोबार में है। एंथेम बायोसाइंसेज के कारोबार पर नजर डालें तो कंपनी को वित्त वर्ष 2025 में CRDMO सर्विस से करीब 82 फीसदी आय हुई थी। एंथेम बायोसाइंसेज का वैल्युएशन वित्त वर्ष 2025 की अर्निंग के हिसाब से 71x P/E है।
एंथम बायोसाइंसेज का मैनेजमेंट
IPO पर खास चर्चा करते हुए कंपनी के CMD & CEO अजय भारद्वाज और CFO गाविर बेग ने कहा कि एंथम बायोसाइंसेज नई दवाओं के आविष्कार में मदद करते हैं। आगे नई दवाओं के आविष्कार के स्पेस में ग्रोथ की काफी संभावना है। एंथम बायोसाइंसेज कई ग्लोबल कंपनियों को रिसर्च में सपोर्ट कर रही है। कंपनी का फोकस कारोबार के विस्तार पर बना हुआ है। कंपनी की चौथी उत्पादन इकाई बनाने पर काम जारी है। नई फैसिलिटी के लिए जमीन पहले से ही खरीदने की रणनीति अपनाई गई है।
कंपनी के मैनेजमेंट ने आगे कहा कि चीन से बड़ा कंपिटीशन है। आउटसोर्स रिसर्च में चीन का बड़ा हिस्सा है। ज्यादातर भारतीय जेनेरिक कंपनियां चीन पर निर्भर हैं। कपंनी चीन से काफी कम इंपोर्ट करती है। कंपनी के पास 625 करोड़ रुपए का कैश है। यूनिट-4 बनाने के लिए कंपनी के पास उपलब्ध कैश का इस्तेमाल किया जाएगा।
कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
FY23-FY25 के दौरान रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़कर 1845 करोड़ रुपए रही है। वहीं, EBITDA 25 फीसदी बढ़कर 671 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, इस अवधि में कंपनी का एडजेस्टेड PAT CAGR 18 फीसदी बढ़त के साथ 451 करोड़ रुपए रहा है। यह आईपीए आज से खुला है। इसकी क्लोजिंग 16 जुलाई को होगी। आईपीओ का इश्यू प्राइस 540-570 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।
IPO This Week: 14 जुलाई से शुरू हफ्ते में Anthem Biosciences समेत 3 नए IPO, 6 कंपनियां होंगी लिस्टTags: #share marketsFirst Published: Jul 14, 2025 12:20 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।