News Image
Money Control

Astra Microwave Products से स्पेस, मेटियोरोलॉजी और हाइड्रोलॉजी बिजनेस होगा अलग, बोर्ड ने दी मंजूरी; शेयर लुढ़का

Published on 27/02/2026 03:30 PM

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने स्पेस, मेटियोरोलॉजी और हाइड्रोलॉजी बिजनेस को एक अलग एंटिटी में डीमर्ज करने के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इस बारे में 27 फरवरी को शेयर बाजारों को जानकारी दी। यह फैसला दिन में हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद स्पेस और उससे जुड़े सेगमेंट के लिए खास तौर पर डेडिकेटेड एक इंडिपेंडेंट कंपनी बनाना है। ऐसा इसलिए ताकि ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार हो सके।

एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि रीस्ट्रक्चरिंग से स्पेस, मेटियोरोलॉजी और हाइड्रोलॉजी बिजनेस की खास जरूरतों के हिसाब से ग्रोथ स्ट्रेटेजी और कैपिटल एलोकेशन की इजाजत मिलेगी। साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक हो सकती है। बोर्ड ने मैनेजमेंट को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से सलाह लेने और ऑडिट कमेटी के सामने प्रपोजल रखने के लिए ऑथराइज किया है। शेयर एक्सचेंज रेशियो तय करने के लिए एक रजिस्टर्ड वैल्यूअर अपॉइंट किया जाएगा।

प्रपोज्ड डीमर्जर का फाइनल स्ट्रक्चर जरूरी रिपोर्ट्स और अप्रूवल्स मिलने के बाद तय किया जाएगा। इस स्ट्रक्चर में एसेट्स, लायबिलिटीज, कॉन्ट्रैक्ट्स और एंप्लॉयीज की पहचान शामिल है। कंपनी ने साफ किया कि यह सिर्फ एक इन-प्रिंसिपल मंजूरी है और आखिरी फैसला बोर्ड बाद में लेगा।

Astra Microwave Products शेयर एक साल में 60 प्रतिशत चढ़ा

अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयरों में 27 फरवरी को गिरावट है। BSE पर दिन में शेयर पि​छले बंद भाव से 2 प्रतिशत टूटकर 972 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 9200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक साल में लगभग 60 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में इसने 8 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 93.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत घटकर 46.8 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 1 प्रतिशत बढ़कर 260 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 8.4 प्रतिशत बढ़कर 82.6 करोड़ हो गया। मार्जिन एक साल पहले के 29.5% से बढ़कर 31.7% हो गया।

इंडिगो के शेयर में आज करीब 2.5% की गिरावट, DGCA के इस फैसले से लगा झटका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।