News Image
Money Control

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Exide का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

Published on 14/05/2025 02:30 PM

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 40 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 17 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो आदित्य बिड़ला कैपिटल, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, एनबीसीसी, नालको, एमसीएक्स, टाटा स्टील, सेल, जिंदल स्टेनलेस और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप सेगमेंट में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, वोल्टाज, महानगर गैस, आरईसी, पीएफस और एसआरएफ के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55000, 55200 और 55500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 54900, 54700 और 54500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया करीब 7% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

NBCC Future : खरीदें - 106 रुपये, टारगेट - 112/115 रुपये, स्टॉपलॉस - 102 रुपये

Angel One Future : खरीदें - 2549 रुपये, टारगेट - 2700/2750 रुपये, स्टॉपलॉस - 2480 रुपये

SJVN Future : खरीदें - 97 रुपये, टारगेट - 106/108 रुपये, स्टॉपलॉस - 96 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Exide

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Exide पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Exide की मई की एक्सपायरी वाली 380 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 11.60 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 20 से 22 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 14, 2025 2:30 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।