News Image
Money Control

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, LIC Housing Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

Published on 16/07/2025 03:02 PM

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 36 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 146 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ में पतंजलि फूड्स, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, वोडाफोन आइडिया, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, एचपीसीएल के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ अंबर एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एक्साइड, इटरनल और जिंदल स्टेनलेस के शेयर गिर कर कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25200, 25300 और 25400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25100, 25000 और 24900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 57200, 57400 और 57500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57000, 56800 और 56500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

दो एक्सपर्ट ने 2 दिनों में करीब 3% रिटर्न कमाया, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, जानें किन शेयर पर हैं उनकी निगाहें

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

PNB Future : खरीदें- 114 रुपये, टारगेट - 120/122 रुपये, स्टॉपलॉस - 111 रुपये

PG Electroplast Future : खरीदें - 828 रुपये, टारगेट - 870/880 रुपये, स्टॉपलॉस - 805 रुपये

Asian Paints Future : खरीदें - 2423 रुपये, टारगेट - 2500/2550 रुपये, स्टॉपलॉस -2390 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः LIC Housing Finance

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने LIC Housing Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि LIC Housing Finance की जुलाई की एक्सपायरी वाली 640 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 18/30 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 16, 2025 3:01 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।