News Image
Money Control

Bank Nifty trend : बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली, कोटक महिंद्रा, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा टूटे

Published on 24/10/2025 02:23 PM

Bank Nifty trend : निवेशकों द्वारा ऊपरी स्तरों पर लगातार मुनाफावसूली के चलते बैंक निफ्टी 24 अक्टूबर को 58,000 अंक से नीचे चला गया। यह गिरावट 23 अक्टूबर को इंडेक्स के 58,577.50 के ऑलटाइम पर पहुंचने के एक दिन बाद आई है। शुक्रवार को बैंक निफ्टी 300 अंक यानी 0.6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 57,735 के स्तर पर नजर आ रहा है। इस गिरावट का प्रमुख कारण निजी बैंकों में आई कमजोरी है। कोटक महिंद्रा बैंक,एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है।

निफ्टी बैंक के टॉप लूजर

आज दोपहर 12.50 बजे क आसपास कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 2,175.60 रुपये पर दिख रहे थे। वहीं, एक्सिस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर भी 1 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गए थे। एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक के शेयर लगभग 1 प्रतिशत कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पंजाब नेशनल बैंक , भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसे उलट, केनरा बैंक, फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

58202 पर है आज का ट्रेंड डिसाइडिंग लेवल

कुछ बड़े बैंकों के उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजों से उत्साहित होकर बैंक निफ्टी ने कल ऑलटाइम हाई को छुआ था। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए आज 58,202 ट्रेंड तय करने वाला लेवल। अगर बैंक निफ्टी इस स्तर से ऊपर कारोबार करता रहता है, तो यह 58,453-58,828-59,079 के स्तर तक बढ़ सकता है। हालांकि, अगर यह 58,202 के स्तर से नीचे गिरता है तो बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है, और इंडेक्स 57,827-57,576-57,201 के स्तर तक गिर सकता है।

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि चूंकि इंडेक्स अब ट्रेंड डिसाइडिंग लेवल के साथ-साथ अपने पहले सपोर्ट जोन से भी नीचे गिर गया है, इसलिए इसके अगले लेवल 57,576 और 57,201 होंगे।

पीएल कैपिटल का कहना है कि पिछले कंसोलीडेशन जोन में शॉर्ट टर्म सपोर्ट 57,300 के स्तर के आसपास था जिसे बनाए रखना ज़रूरी है। ऊपर की ओर, आने वाले दिनों में बैंक निफ्टी 59,700 और 60,500 के अगले लक्ष्यों की और बढ़ता दिख सकता है।

58400 से ऊपर की मजबूत चाल खोल सकती है आगे की तेजी के रास्ते

चॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि निफ्टी के लिए 57,700-57,900 के बीच मजबूत सपोर्ट और 58,200-58,400 पर रेजिस्टेंस है। इंडेक्स के इसी रेंज में पॉजिटिव रुझान के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। 58400 से ऊपर की मजबूत चाल बैंक निफ्टी के लिए आगे की तेजी के रास्ते खोल सकती है। जबकि, 57,830 से नीचे की गिरावट हल्की मुनाफावसूली ट्रिगर कर सकती है।

Rare earth magnet shortage : रेयर अर्थ मैग्नेट की रीसाइकलिंग को PLI स्कीम में शामिल करने की सिफारिश, चीन पर निर्भरता होगी कम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।