News Image
Money Control

Bank Nifty trend : मिडिल ईस्ट में अमन की उम्मीदों के बीच Bank Nifty 2.5% भागा, HDFC Bank और AU SFB ने किया लीड

Published on 25/03/2026 12:25 PM

Bank Nifty trend : बैंक निफ्टी ने बुधवार 25 मार्च को लगातार दूसरे सेशन में अपनी बढ़त बनाए हुए है। बैंकिंग शेयरों में आई वैल्यू बाइंग (सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों में खरीदारी) के चलते इसमें 2 प्रतिशत की तेज़ी आई है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में वापसी करने से पहले,पिछले तीन सेशन में इंडेक्स 7 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया था। इस ताज़ा बढ़त के साथ,पिछले दो सेशन में इसमें लगभग 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मिडिल ईस्ट में अमन की उम्मीद ने भरा जोश

इजरायली मीडिया ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने के लिए 9 अप्रैल की संभावित तारीख तय की है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी.के.विजयकुमार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष में कमी आने के संकेतों के साथ बाज़ार में उम्मीदें लौट रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और ईरानी शासन की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि यह संघर्ष जल्द ही समाप्त हो सकता है। विशेष रूप से,ईरान की ओर से यह दोहराया जाना कि 'गैर-शत्रुतापूर्ण जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़र सकते हैं',एक अच्छी ख़बर है जिससे भारत की तेल और संबंधी चिंताएं कम होंगी।

HDFC बैंक के शेयरों में 2.1 प्रतिशत की तेज़ी देखने को मिल रही है। वहीं, पिछले सेशन में इसमें 2.8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली थी। बता दें कि बैंक ने अपने पूर्व चेयरमैन के इस्तीफ़े की जांच के लिए बाहरी लॉ फर्मों की मदद ली है।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक आज बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाला शेयर रहा। NSE पर यह शेयर 3.44 प्रतिशत बढ़कर 907.7 रुपये प्रति शेयर के आसपास दिख रहा है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और इंडसइंड बैंक में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ये शेयर 3.1 प्रतिशत और 3.94 प्रतिशत की तेज़ी में दिख रहे हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की रिपोर्टों के बाद बाज़ार का माहौल बेहतर हुआ है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें अपने हाई से नीचे आ गईं हैं। इससे महंगाई और वैश्विक आर्थिक स्थिरता को लेकर बनी चिंताएं कम हुई है। इसकी वजह से इक्विटी बाज़ार में 'शॉर्ट कवरिंग'और नई खरीदारी देखने को मिली है।

आगे का आउटलुक

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग (Choice Equity Broking) के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,700–53,800 के आस-पास सपोर्ट दिख रहा है,जबकि रेजिस्टेंस 54,300–54,400 की रेंज में है। उन्होंने आगे कहा कि 31.37 पर RSI यह संकेत दे रहा है कि इंडेक्स ओवरसोल्ड लेवल के करीब पहुंच रहा है।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 53,000–53,100 का ज़ोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। 53,100 के ऊपर लगातार बनी रहने वाली बढ़त,शॉर्ट टर्म में पुलबैक रैली को 53,600 के स्तर तक आगे बढ़ा सकती है। वहीं,नीचे की ओर 52,200–52,100 का ज़ोन बैंक निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट जोन है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

RVNL-IRCON Merger : रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी, RVNL और IRCON का मर्जर संभव, 5% भागे शेयरहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।