News Image
Money Control

Bank of Maharashtra Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़ा, आय में हुआ इजाफा, लेकिन मार्च से स्लिपेज में भी हुई बढ़ोत्तरी

Published on 15/07/2025 02:20 PM

Bank of Maharashtra Q1 Results: सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (Bank of Maharashtra Ltd) ने मंगलवार, 15 जुलाई को अप्रैल से जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। बैंक की शुद्ध ब्याज आय, या अर्जित मूल आय, पिछले वर्ष के ₹2,800 करोड़ से, सालाना आधार पर 18% बढ़कर ₹3,292 करोड़ हो गई। इस अवधि के लिए शुद्ध मुनाफा ₹1,293 करोड़ से 23% बढ़कर ₹1,593 करोड़ हो गया। पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में इस तिमाही में अन्य आय कम रही। इसके बावजूद तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में वृद्धि हुई है। इस अवधि के लिए एसेट क्वालिटी तिमाही आधार पर अपरिवर्तित रही। ग्रॉस एनपीए 1.74% पर अपरिवर्तित रहा। जबकि शुद्ध एनपीए भी मार्च तिमाही की तुलना में 0.18% पर अपरिवर्तित रहा।

तिमाही के लिए प्रोविजंस की रकम पिछली तिमाही के ₹983.29 करोड़ से बढ़कर ₹867.41 करोड़ हो गई।

इस अवधि में स्लिपेज में तिमाही आधार पर वृद्धि देखी गई है। जून तिमाही के अंत में कुल स्लिपेज ₹727 करोड़ रहा, जबकि मार्च तिमाही में यह ₹660 करोड़ था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने नतीजों के बाद जारी अपनी रिपोर्ट में पिछले वर्ष की तुलना में 14% की वृद्धि के साथ ₹5.46 लाख करोड़ का कारोबार दर्ज किया। जबकि डिपॉजिट पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 14% बढ़कर ₹3.05 लाख करोड़ हो गई।

सिर्फ 1 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया करीब 2% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

सकल अग्रिम राशि (Gross Advances) सालाना आधार पर 15.34% बढ़कर ₹2.41 लाख करोड़ हो गई।

जून तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.95% रही। जो पिछले साल जून तिमाही में दर्ज 3.97% और मार्च तिमाही में दर्ज 4.01% के लगभग बराबर है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में नतीजों की घोषणा के बाद उछाल आया है। यह दोपहर 1 बजे के आस-पास 2.2% बढ़कर ₹57.38 पर कारोबार करता नजर आया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 15, 2025 2:20 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।