Published on 08/07/2025 02:10 PM
Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 67 अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ में एंजेल वन, बीएसई, 360 वन वैम, टाइटन, अरबिंदों फार्मा, एमसीएक्स के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक, एनएचपीसी, इन्फो एज, एचडीएफसी एएमसी, इटरनल, बीपीसीएल के शेयर चढ़ कर कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25500, 25600 और 25700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25400, 25300 और 25200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 57000, 57200 और 57500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57000, 56800 और 56500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई
Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
TVS Motors Future : बेचें - 2817 रुपये, टारगेट - 2800 रुपये, स्टॉपलॉस - 2835 रुपये
BPCL Future : खरीदें - 357 रुपये, टारगेट - 365 रुपये, स्टॉपलॉस - 350 रुपये
HDFC Bank Future : खरीदें - 2000 रुपये, टारगेट - 2020/2040 रुपये, स्टॉपलॉस - 1985 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः BEL
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने BEL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि BEL की जुलाई की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 8.90 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 13/14 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 6.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 08, 2025 2:10 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।