News Image
Money Control

Berger Paints share price : मिले-जुले नतीजों के बावजूद इंट्राडे में 2% से ज्यादा भागे बर्जर पेंट्स के शेयर, मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

Published on 06/08/2025 02:35 PM

Berger Paints share : पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की आय में करीब 4 फीसदी और EBITDA में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं मुनाफे में 11 फीसदी की गिरावट दिखी है। साथ ही मार्जिन में भी दबाव है। बर्जर पेंट्स के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए कंपनी के MD & CEO, अभिजीत रॉय ने कहा कि एक वेयरहाउस में आगे लगने का 36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके लिए इंश्योरेंस प्रक्रिया अभी चल रही है। इसी एकमुश्त खर्च का असर मुनाफे पर दिखा है। इंश्योरेंस मिलने के बाद उस तिमाही में जोरदार मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी के ऑपरेटिंग मुनाफा अच्छा रहा है।

इस बातचीत में अभिजीत रॉय ने आगे कहा कि वॉल्यूम ग्रोथ में आगे हर तिमाही में लगातार ग्रोथ दिखेगी। चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी के ऊपर रहनी संभव है। मॉनसून के बाद देश में पेंट डिमांड बढ़ती है। ऑटोमोटिव और डेकोरेटिव सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कच्चे माल के दाम घटने का खास असर नहीं होगा। कच्चे माल के दाम आगे भी कम रह सकते हैं। कच्चे माल के दामों का अंदाजा अभी नहीं लगा सकते।

उन्होंने आगे कहा पेंट इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा थोड़ी कम हुई है। नए खिलाड़ी के आने से सभी पुरानी कंपनियों का ग्रोथ रेट घटा है। लेकिन अब ग्रोथ रेट में गिरावट खत्म हो गई है। आगे पुरानी कंपनियों के ग्रोथ रेट में उछाल दिखेगा। FY26 में वैल्यू ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। FY26 में वॉल्यूम ग्रोथ डबल डिजिट के पास रहनी संभव है। आगे भी मुनाफे का रेश्यो 16-17 फीसदी पर बरकरार रहेगा।

बर्जर पेंट्स के शेयरों की चाल की बात करें तो फिलहाल ये शेयर 2.45 रुपए यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 569.75 रुपए पर दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बर्जर पेंट्स इंडिया के शेयर 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 569.30 रुपये तक जाते दिखे थे। लेकिन बाद में इसकी तेजी ठंडी पड़ती दिखी।

बर्जर पेंट्स इंडिया बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में शामिल शेयरों में से एक है। आज का इसका दिन का हाई 571.50 रुपए और दिन का लो 556.60 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 629.50 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 201,156 शेयर और मार्केट कैप 66,397 करोड़ रुपए है।

वीकली ऑप्शंस पर लगाम से SEBI का इनकार, चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने खबरों को बताया अटकल, 5% भागा BSE का शेयर

1 हफ्ते में ये शेयर 0.98 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.45 फीसदी की कमजोरी आई है। तीन महीने में ये शेयर 4.75 फीसदी भागा है। वहीं, जनवरी से अब तक इसमें 26.80 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इस शेयर ने 5.19 फीसदी और 3 साल में 1.30 फीसदी रिटर्न दिया है।

Tags: #share marketsFirst Published: Aug 06, 2025 2:35 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।