News Image
Money Control

Bhavik Enterprises IPO Listing: पॉलीमर ट्रेडर का शेयर 2% मुनाफे में लिस्ट

Published on 06/10/2025 10:29 AM

Bhavik Enterprises Listing: पॉलीमर के कारोबार से जुड़ी भाविक एंटरप्राइजेज का शेयर 6 अक्टूबर को BSE SME पर 2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 143 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 77 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 25 सितंबर को खुला था और 30 सितंबर को बंद हुआ।

इसमें 63 करोड़ रुपये के 45 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 14 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO 1.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.30 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.67 गुना भरा।

M P K Steels IPO Listing: धीमी शुरुआत के बाद 5% उछला शेयर, अपर प्राइस बैंड हिट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।