News Image
Money Control

बाजार के लिए आज पहला घंटा क्यों है अहम? अगर 25,050 बचा तो जाने कहां तक तेजी होगी संभव

Published on 08/10/2025 09:02 AM

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल निफ्टी पर पहले 2 टारगेट हिट हुए, तीसरा नहीं। 25,165 और 25,215 हिट हुआ लेकिन 25,257 नहीं। कल ऊपरी स्तरों से हम 2 बार फिसले। पहली बार खरीदारी आई लेकिन दूसरी बार नहीं। दिन के उच्चतम स्तर से हम करीब 100 अंक नीचे बंद हुए। लेकिन जो भी हो, हमने चौथे दिन दिन higher high और low बनाया । आज देखते हैं, बाजार कैसे रिएक्ट करता है। आज कुछ तिमाही अपडेट खराब हैं। टाइटन और गोदरेज कंज्यूमर के फीके अपडेट हैं। अगर कल के लो के नीचे सेटल हो तो लॉन्ग सौदों से बाहर हो जाएं।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की खरीदारी की है। FIIs ने कैश और F&O दोनों में खरीदारी की है। 9 सितंबर के बाद सबसे बड़ी खरीदारी FIIs ने कैश में `1441 Cr और इंडेक्स फ्यूचर्स में `1549 Cr की खरीदारी की। निफ्टी फ्यूचर्स में भी शॉर्ट कवरिंग के पहले संकेत दिखे।

आज FMCG शेयरों पर नजर रहेगी । टाइटन और गोदरेज कंज्यूमर के अपडेट कुछ फीके हैं। टाइटन हो सकता है ज्यादा नहीं गिरे क्योंकि ये सपोर्ट पर है, लेकिन रियल एस्टेट कंपनियों के अपडेट शानदार हैं। आज IT शेयरों पर नजर रहेगी, कल नैस्डैक में गिरावट थी। आज बुधवार है, यानी 2 एक्सपायरी के बीच का सेशन है। पिछले कुछ बुधवार काफी अस्थिर रहे हैं। Stock to watch: वेदांता – डीमर्जर पर NCLT में अहम सुनवाई होगी।

फिलहाल ट्रेंड 'Buy on dips' का ही

अभी तक सिस्टम ने हमें लॉन्ग ट्रेड से बाहर नहीं किया है। 25,050 के नीचे ट्रेड करने लगे तो लॉन्ग से निकलें, लेकिन फिलहाल ट्रेंड 'Buy on dips' का ही है। आज की क्लोजिंग काफी अहम होगी। अब बड़ी तेजी कल के हाई के ऊपर ही आएगी। बैंक निफ्टी अभी भी सबसे मजबूत इंडेक्स है, लेकिन तिमाही अपडेट्स से एक बात साफ है। ये तिमाही एकतरफा तेजी वाली नहीं होगी। ये तिमाही भी मिलीजुली रहेगी, लेकिन Q3 काफी अच्छा हो सकता है। चुनिंदा शेयरों में आपको लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह के मौके मिलेंगे। FIIs की खरीदारी अगर तेज हुई तो बड़ी रैली आ सकती है। लेकिन पहले भी 1-2 दिन की खरीदारी हमने देखी है। 3-4 दिन लगातार खरीदारी हो तभी ट्रेंड बनेगा।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,200-25,250 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,350 (ऑप्शन जोन) पर है। आज बाजार को पहले घंटे देखेंगे और फिर फैसला लेंगे। अगर निफ्टी पर 25,050 टिका तो लॉन्ग करेंगे, SL- 25,000 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए 56,000-56,500 की एक रेंज है। 56,050-56,200 तक की रेंज में खरीदारी करें। सभी लॉन्ग सौदों का SL 55,950 पर लगाए। 56,550 के ऊपर और लॉन्ग पोजीशन जोड़ें। निफ्टी बैंक में अब बड़े लक्ष्य नए शिखर के हैं।

Nifty Strategy for Today: 25171-25219 के ऊपर नई तेजी संभव, बैंक निफ्टी में इन लेवल्स पर दें ध्यान

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।