News Image
Money Control

बाजार में अपना नजरिया और पोजिशन बदलने के लिए रहे तैयार, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

Published on 18/03/2026 08:52 AM

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

2 दिनों की अच्छी रैली के बाद आज बाजार के टेक्सचर का टेस्ट होगा। पिछले मंगलवार भी बड़ी रैली हुई थी। उसके बाद बाजार एकतरफा गिरा था। हालांकि अब संकेत पहले से थोड़े बेहतर हैं। FIIs की कल कैश में बिकवाली काफी कम है। FIIs ने कल `6500 Cr औसत के मुकाबले `4,700 Cr की बिकवाली की और F&O में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग हो रही है। ब्रेंट क्रूड भी अब $100-105 के बीच में स्थिर है। ग्लोबल बाजार भी अब ज्यादा पैनिक के मूड में नहीं हैं। और 2 दिनों से भारी उतार-चढ़ाव के बीच हम दिन के हाई पर बंद हुए । 10 मार्च के बाद पहली बार निफ्टी ने Higher High और Higher Low बनाया। दिक्कत यही कि 10 मार्च से ही बाजार में बड़ी गिरावट हुई थी।

बाजार: आज के संकेत

आज ब्याज दरों पर फेड का फैसला आना है। सामान्य बाजार में ये सबसे बड़ा संकेत होता और आज ये एक साइड शो बनकर रह गया है।इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगियों ने बताया है कि वे युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते हैं। हमें अब नाटो देशों के समर्थन की आवश्यकता या इच्छा नहीं है। नाटो ने ईरान के मामले में बहुत बड़ी गलती की है। ईरान के मुद्दे पर कतर, यूएई, बहरीन और सऊदी अरब से हमें बड़ा समर्थन मिला है। हम अभी ईरान छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन निकट भविष्य में ऐसा करेंगे। जल्द ही जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर सकेंगे।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार

शिखर से 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसलने के बाद डाओ जोंस फ्लैट बंद हुआ

S&P 500 0.2% चढ़ा। नैस्डैक में 0.5% की बढ़त दोनों इंडेक्स ऊपरी स्तरो से फिसलकर बंद हुए

इंडियन बास्केट क्या है?

ओमान, दुबई और ब्रेंट का weighted एवरेज और वो एवरेज पहले ही $143 पर पहुंच चुका है। सिर्फ ब्रेंट मत देखिए, इंडियन बास्केट देखिए। दुबई और ओमान की कीमतें असली स्थिति बता रहे हैं। US क्रूड और ब्रेंट क्रूड US और यूरोप के लिए हैं। और इंडियन बास्केट बढ़ने का कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की दिक्कत है।

बाजार: तो अब क्या करना है?

बाजार में अपना नजरिया और पोजिशन बदलने के लिए तैयार रहें। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि बुरा दौर खत्म हो चुका है, लेकिन ये सबको पिछले मंगलवार को भी लगा था। बाजार में कब बड़ी बिकवाली वापस आ जाए, कोई नहीं जानता, लेकिन क्योंकि बाजार ओवरसोल्ड है, थोड़ी रैली संभव है। हो सकता है हम एक बार 23,800-24,000 भी चले जाएं, लेकिन जहां रैली फेल हो, वहीं शॉर्ट करने का मौका होगा।2 दिनों से बड़ा पैसा दूसरे हाफ में खरीदारी में बना है। अभी भी दोनों तरफ ट्रेड्स लेने के लिए तैयार रहें। अगर निवेशक हैं तो स्मॉलकैप पर फोकस करें। जहां युद्ध या तेल का असर ना हो, ऐसे शेयर चुनें। 20% प्रॉफिट ग्रोथ और 10-15 PE वाले शेयरों पर फोकस करें। ऐसे आपको कई शेयर मिलेंगे, बस प्रोमोटर क्वालिटी का ध्यान रहे ये देख लें कि प्रोमोटर हिस्सेदारी 60% से ऊपर हो और गिरवी भी नहीं हो।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,650-23,700 (कल का हाई) पर है जबहकि बड़ा रजिस्टेंस 23,800-23,850 (ऑप्शन्स जोन) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 23,450-23,500 (ऑप्शन्स जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट: 23,300-23,350 (कल का निचला स्तर) पर है। ट्रेड लेने से पहले पहले 30-45 मिनट का इंतजार करें। दोनों तरफ ट्रेड्स के लिए तैयार रहें। 23,650 रिजेक्ट हो तो 23,700 के SL के साथ शॉर्ट करें।। 23,500 होल्ड करे तो 23,450 के SL के साथ लॉन्ग करें। 23,750 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग के लिए लॉन्ग करें23,350 के नीचे बड़ी गिरावट के लिए शॉर्ट करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि इस रैली में 55,000-55,500 हमारा लक्ष्य था। आज शायद हम उस टारगेट के करीब पहुंचेंगे। अगर रैली फेल होनी है तो 55,000-55,500 में ही हो सकती है, लेकिन 55,500 के ऊपर निकले तो बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर रैली हुई तो बैंक निफ्टी ही लीड करेगा

लेकिन अगर बाजार पलटा तो बैंक निफ्टी ज्यादा गिरेगा।

IT: क्या हो रहा है?

IT पर लगातार बेयरिश नजरिया रहा है। जहां कुछ लोगों ने शॉर्ट कटवाए, हमने वहां भी शॉर्ट जोड़ने को कहा और वहां से भी निफ्टी IT 5% से ज्यादा नीचे आ चुका है। Oversold या overbought जैसी कोई चीज नहीं होती।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।