News Image
Money Control

बाजार में लगातार आठवें सेशन में ठंडा कारोबार, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने बढ़ेगी ट्रेडर्स के मुनाफे की रफ्तार

Published on 09/07/2025 11:31 AM

Top 4 Intraday Stocks: US के साथ ट्रेड डील से पहले बाजार शांत नजर आया। लगातार आठवें सेशन में बाजार में ठंडा कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25500 के नीचे खिसका। मेटल और IT दबाव बना रहे हैं। लेकिन FMCG शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने जीएमआर एयरपोर्ट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने यूनो मिंडा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने चार्ट के चमत्कार के लिए कोलगेट पर दांव लगाया। जबकि स्नेहा पोद्दार ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः GMR Airports

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने GMR Airports के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 92 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 2.85 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 5.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Uno Minda Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Uno Minda पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Uno Minda में 1116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1156/1180 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1105 रुपये पर लगाएं।

Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन जहां हो सकती है बंपर कमाई, जानें दिग्गजों ने आज किस पर लगाया दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः - Colgate

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Colgate पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Colgate में 2458 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2500/2525 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2430 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Macrotech Developers

MOFSL की स्नेहा पोद्दार ने मिडकैप सेगमेंट से Macrotech Developers का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Macrotech Developers के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1373 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 09, 2025 11:31 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।