News Image
Money Control

बैंकिंग और NBFCs बाजार की रिकवरी को कर सकते हैं लीड, मौजूदा बाजार में क्या करें निवेशक?

Published on 06/10/2025 04:47 PM

Market Views: बाजार ने बैंकों और NBFCs के Q2 अपडेट को सलामी दी है। इसने इकोनॉमी में GREEN SHOOTS के शुरुआती संकेत दिए हैं। ऐसे में अब निवेशकों को क्या करना चाहिए। इसी पर बात करते हुए PIPER SERICA के फाउंडर और फंड मैनेजर अभय अग्रवाल ने कहा कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर ही रिवाइवल को लीड करेंगा क्योंकि इसका कंज्मशन रिकवरी में सबसे बड़ा योगदान है। बड़े और छोटे बैंकों ने डिपॉजिट ग्रोथ को लेकर जो आंकड़े जारी किए है वह काफी बेहतर है। छोटे और बड़े लेंडर्स में साइक्लिकल बॉटम बन चुका है और बाजार भी Q2 अपडेट को पसंद कर रहा है, जो साफ संकेत दे रहा है कि बाजार में जल्द रिकवरी देखने को मिलेगी। बैंकों के नतीजों के ऐलान के साथ ही बाजार में रिकवरी को लेकर और साफ संकेत नजर आएंगे।

बैंकिंग, ऑटो के नतीजे अच्छे रह सकते है

अभय अग्रवाल ने कहा कि Q2 में कंपनियों की कमेंट्री बेहतर रहने की उम्मीद है। ऑटो मोबिल कंपनी, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस, होम इम्प्रुमेंट कंपनी (जैसे टाइल्स, पेंट्स, हार्डवेयर) के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है और इनके गाइडेंस भी बेहतर रह सकते है। बाजार अब पॉजिटिव खबरों की तरफ रिएक्ट करेगा।

मॉडल पोर्टफोलियो में फ्यूजन माइक्रो को शामिल किया

अभय अग्रवाल ने आगे कहा कि अनसिक्योर्ड लेडिंग स्पेस इस समय इतना पीटा हुआ है कि थोड़े भी अच्छे नतीजें इस सेक्टर को बुस्ट दे सकते है। लिहाजा उज्जीवन फाइनेंस, Fusion Micro Finance, jana bank जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। हमारे मॉडल पोर्टफोलियो में फ्यूजन माइक्रो को शामिल किया है। मेरा मानना है कि बैंकिंग, ऑटो के नतीजे अच्छे रह सकते हैं।

डिफेंस और रेलवे सेक्टर में लंबी अवधि के लिए करें निवेश

डिफेंस और रेलवे सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी इन्वेस्टर्स डिफेंस , रेलवे, शिप बिल्डिंग जैसे शेयरों में निवेश कर रहा है वह कम से कम 3 सालों का नजरिया रख ही निवेश करें।

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 583 अंक चढ़ा, निफ्टी 25050 के ऊपर हुआ बंद, आईटी, फाइनेंशियल शेयरों ने दिया सहारा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।