Published on 21/08/2025 09:52 AM
Clean Science shares: क्लीन साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Clean Science and Technology Ltd) के शेयरों में आज 21 अगस्त को भारी गिरावट आई। कारोबार शुरू होते ही कंपनी के शेयर करीब 8.5 फीसदी तक गिरकर 1,078.10 रुपये के स्तर तक आ गए, जो अब इसका नया 52-वीक लो है। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस सौदे में क्लीन साइंसेज के करीब 2.08 करोड़ शेयर खरीदे-बेच गए। यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 20% है। हालांकि, इस ब्लॉक डील में खरीदार और विक्रेता की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन माना जा रहा है इस ब्लॉक डील में कंपनी के प्रमोटरों ने ही अपनी एक बड़ी हिस्सेदारी बेची है।
CNBC-TV18 ने बुधवार 20 अगस्त को सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी के प्रमोटर्स अशोक बूब और कृष्णा बूब अपनी कुल 24% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। इस डील से करीब 2,626 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद जताई गई थी। इसके लिए फ्लोर प्राइस 1,030 रुपये प्रति शेयर रखा गया था, जो बुधवार के बंद भाव से करीब 13% कम है।
जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 74.97% थी। इसमें अशोक बूब के पास 12.8%, कृष्णा बूब के पास 2.6%, और कृष्णकुमार रामनारायण बूब HUF के पास 3.04% हिस्सेदारी थी।
वित्तीय नतीजों पर बात करें तो, जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर 240 करोड़ रुपये रहा। वहीं इस दौरान में EBITDA में 5% और नेट प्रॉफिट में 6% की ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन इस दौरान घटकर 41.7% रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42.8% था।
गुरुवार सुबह 9.25 बजे के करीब, क्लीन साइंसेज के शेयर 8.36 फीसदी की गिरावट के साथ 1,082.10 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। 2025 में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें- Lock-in Ends: इन दो कंपनियों के IPOs को मिली थी 320 गुना तक बोली, अब 53 लाख शेयर हो रहे हैं फ्री, आपके पास है कोई?
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 21, 2025 9:52 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।