Published on 27/03/2026 11:02 AM
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 27 मार्च को शुरुआती कारोबार में 13 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। बीएसई पर शेयर 760 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने बेंगलुरु में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Brigade Lumina लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है। 4.11 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट एक नेट-जीरो कार्बन डेवलपमेंट है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 1100 से 1800 वर्ग फुट के आकार वाले, दो और 3 बेडरूम की विशाल यूनिट उपलब्ध होंगी।
यह प्रोजेक्ट बेंगलुरु में तुमकुर मेन रोड पर है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर पवित्रा शंकर ने बयान में कहा, “उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु हमारे लिए मुख्य फोकस क्षेत्रों में से एक है, और ब्रिगेड लुमिना का लॉन्च विश्व-स्तरीय निर्माण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह निर्माण आज के घर खरीदारों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करता है और साथ ही स्वाभाविक रूप से फ्यूचर रेडी भी है। उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु में प्रीमियम डेवलपमेंट की कमी है, और इस प्रोजेक्ट की मेट्रो कनेक्टिविटी इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। रिन्यूएबल एनर्जी के इंटीग्रेशन, मैटेरियल्स के सावधानीपूर्वक चयन, एडवांस्ड वॉटर मैनेजमेंट और जीरो-वेस्ट सिस्टम के साथ, ब्रिगेड लुमिना को एक 'नेट जीरो कार्बन' प्रोजेक्ट के रूप में डिजाइन किया गया है, ताकि यह लंबे समय तक जलवायु-अनुकूल बना रहे।”
साल 2007 में लिस्ट हुई थी Brigade Enterprises
Brigade Enterprises साल 2007 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। शेयर में शानदार तेजी से ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप बढ़कर 17500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर एक साल में 27 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,332.35 रुपये और एडजस्टेड लो 615 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। फरवरी में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1169 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।
कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 711.73 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 82.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 2,116.93 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 455.30 करोड़ रुपये रहा था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।