Published on 20/02/2026 03:56 PM
BSE share price : BSE की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। STT में सख्ती से पहले ही वॉल्यूम पर दबाव दिखा था। Haitong की रिपोर्ट के मुताबिक STT में बढ़ोतरी और RBI की ब्रोकर फंडिंग पर रोक लागू होने से पहले ही BSE ट्रेडिंग वॉल्यूम कम हुए हैं। फरवरी में इसका मार्केट शेयर 33 फीसदी से कम होकर 30 फीसदी हो गया है। हैतोंग (Haitong) की इस रिपोर्ट के मुताबिक ऑप्शन वॉल्यूम पर भी दबाव दिखा है।
BSE : मार्केट वॉल्यूम डाउन, टेंशन अप!
BSE पर Haitong (हैतोंग) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में इसका टर्नओवर डेटा कमजोर रहा है। BSE का फरवरी का मार्केट शेयर गिरा है और ये जनवरी के 33 फीसदी से कम होकर 30 फीसदी पर आ गया है। फरवरी में ऑप्शन वॉल्यूम भी कम हुआ है। वहीं, NSE का मार्केट शेयर महीने दर महीने 2 फीसदी बढ़ा है। फरवरी में NSE का मार्केट शेयर 70 फीसदी रहा है।
सख्ती से पहले ही BSE के वॉल्यूम पर दबाव देखने को मिला है। STT में बढ़ोतरी और RBI की ब्रोकर फंडिंग पर रोक अभी लागू नहीं हुई है। ऐसे में सख्ती से पहले ही ट्रेडिंग वॉल्यूम कम हो गए हैं।
एवरेज डेली टर्नओवर
Haitong की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में इंडस्ट्री नोशनल ऑप्शन ADTO महीने दर महीने आधार पर 14 फीसदी गिरा है। वहीं, BSE का ऑप्शन ADTO महीने दर महीने आधार पर 21 फीसदी नीचे आया है। जबकि, NSE का ऑप्शन ADTO महीने दर महीने आधार पर 7 फीसदी नीचे चला गया है। BSE का फ्यूचर्स ADTO महीने दर महीने आधार पर फरवरी में अब तक 20 फीसदी गिरा।
कैसी रही शेयर की चाल
इस खबर के बीच BSE का शेयर आज लाल निशान में बंद हुआ है। आज यह शेयर 1.90 रुपए यानी 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 2739.50 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का लो 2,713.30 रुपए और दिन का हाई 2,781.80 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 3,227 रुपए और 52 वीक लो 1,227.33 रुपए है।
1 हफ्ते में ये शेयर 9.45 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.24 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीनों में ये शेयर 5.39 फीसदी गिरा है। 1 साल में इसमें 37.91 फीसदी की और 3 साल में 1,654.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
PB Fintech share price : कोटक ने बढ़ाई PB फिनटेक की रेटिंग, 4% भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस
Lenskart share price : MOFSL ने दिया थम्स अप, 3% भागा लेंसकार्ट का शेयर, जानिए क्या है टारगेट प्राइसहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।