News Image
Money Control

Budget 2026 Impact on Market: जिस कारण मार्केट में हाहाकार, वही पसंद आया एक्सपर्ट को, आखिर क्यों?

Published on 01/02/2026 06:07 PM

Budget 2026 Impact on Market: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रस्ताव का स्वागत किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण (Nirmala Sitharaman) ने अगले वित्त वर्ष 2027 के बजट में F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव पर स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) 2-2% से अधिक टूट गए। हालांकि इसी प्रस्ताव का शंकर शर्मा ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे रिटेल ट्रे़डर्स की फ्यूचर एंड ऑप्शंस में दिलचस्पी कम होगी और यह उनकी पूंजी को बचाएगा।

Budget 2026: कितना STT बढ़ाने का हुआ ऐलान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर एसटीटी बढ़ा दिया। उन्होंने फ्यूचर्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स पर एसटीटी को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, यानी इसमें करीब 150% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं ऑप्शंस पर भी एसटीटी को बढ़ाया गया और इसे 0.1% और 0.125% से बढ़ाकर 0.15% करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।

Shankar Sharma को क्या आया पसंद प्रस्ताव?

दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा को मुख्य रूप से आज का बजट इसीलिए पसंद आया क्योंकि वित्त मंत्री ने एफएंडओ पर एसटीटी बढ़ा दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि शंकर शर्मा के मुताबिक डेरिवेटिव्स कोकीन और जहर का मिक्सचर है जो युवाओं को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि F&O का खतरनाक असर कई पीढ़ियों तक महसूस होगी। उनका मानना है कि य़ह पूरी तरह से ट्रेडर्स से पैसों को एफएंडओ स्पेशलिस्ट ब्रोकर्स के पास पैसा भेजने का जरिया है जो असली में इसके विनिंग खिलाड़ी हैं। उन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर आगे लिखा कि एफएंडओ से भारत की कोई पूंजी नहीं बढ़ती बल्कि जो गिरावट होती है, उसे कैलकुलेट भी नहीं किया जा सकता है। उनका मानना है कि इसे रोका तो नहीं जा सकता है लेकिन इससे बाहर निकालने के लिए टैक्स वाला रास्ता अपनाया जा सकता है। इन्हीं वजहों से शंकर शर्मा ने एसटीटी बढ़ाने जाने को लेकर वित्त मंत्री की काफी प्रशंसा की है।

I love this Budget for ONE major reason: hiking of STT on derivatives. Derivatives are a poison x cocaine, eating away at the roots of our youth. Its destructive effect will be felt by generations. It's a pure wealth transfer from the traders to F& O specialist brokers, who have…

आज कैसा रहा मार्केट का हाल?

वित्त मंत्री ने जैसे ही शेयर मार्केट में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर एसटीटी बढ़ाया, मार्केट में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स आज के इंट्रा-डे हाई से 2,800 से अधिक प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24,600 के नीचे आ गया। निचले स्तर पर मार्केट ने संभलने की कोशिश तो की लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी फिर भी रेड जोन में बने रहे और डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का अधिक दबाव रहा।

STT चार्ज बढ़ा, अब निफ्टी फ्यूचर्स में ट्रेड पड़ेगा महंगा; जानिए कितनी बढ़ जाएगी 1 लॉट की कीमत

10 स्टॉक्स में 14% की हलचल से समझें बजट के ऐलान

Budget Day IT Stocks Shine: पूरी हुई आईटी इंडस्ट्री की लंबी मांग, दो ऐलानों पर झूम उठा शेयर

बजट से जुड़े हाइलाइट्स यहां पढ़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।