News Image
Money Control

Budget Stocks : सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी 25350 के पार, वित्त मंत्री ने FY27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का किया एलान

Published on 01/02/2026 11:41 AM

Budget Stocks : बजट से जुड़ी उम्मीदों के चलते बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 271.41 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 82,541.19 पर और निफ्टी 62.10 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,382.75 पर दिख रहा है। लगभग 2215 शेयरों में तेज़ी आई है। 1249 शेयरों में गिरावट आई है। 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे है। सेक्टर्स में, IT, मीडिया, PSU बैंक 0.5-2% नीचे हैं। हिंदुस्तान कॉपर, निप्पॉन गोल्ड बीज, MCX इंडिया, वेदांता, हिन्द जिंक NSE पर सबसे एक्टिव शेयरों में से हैं।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25384-25437 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25509-25563/25694 पर है। इसके लिए पहला बेस- 25153-25209 पर और बड़ा बेस 24988-25066 है। शुक्रवार को टूटा, लेकिन बेस-2 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, न्यूट्रल क्लोज देखने को मिला। FIIs की कैश में खरीदारी रही। लेकिन FIIs ने इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.89 लाख पर है, वहीं कॉल लॉन्ग के साथ कॉल शॉर्ट भी किया। बजट के दिन निफ्टी 200DEMA (25153) से ऊपर और 100/50DEMA (रजिस्टेंस-2) से नीचे फंसा हुआ है। 25300 पर कॉल और पुट का समान जमावड़ा है। 25500 पर सबसे ज्यादा कॉल OI, और 25000 पर पुट जोन है।

बजट में कुछ पॉजिटिव एलान हुआ और 25437-384 पार हुआ तो निफ्टी ऊपर की ओर 25509 टेस्ट करेगा। 25509 पार करने के लिए बजट में बड़ा पुश जरूरी, इस स्थिति में 20/100DEMA और 50DEMA मुमकिन है। सबसे बेहतर स्थिति में ऊपर 25694 तक जा सकता है, इसके ऊपर शॉर्ट कवरिंग में कहीं भी जा सकता है। बजट भाषण के दौरान वोलैटिलिटी में नीच 25209/153 दिख सकता है, अगर टूटा तो दर्द और बढ़ सकता है। 25153/25150 के नीचे 200DEMA पर SLs ट्रिगर होगा और नीचे की तरफ 25066-24988 (बेस-2) दिखेगा। ज्यादा गिरावट की स्थिति में 24988 टूटने पर नीचे की ओर 24920/24851 को नकारा नहीं जा सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59866-60089 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60277-60462/60547 पर है। इसके लिए पहला बेस 59271-59453 पर और बड़ा बेस 58910-59087 पर है। बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी का अच्छा ट्रेड मिला। रजिस्टेंस-1 टेस्ट किया और बिल्कुल 20DEMA पर बंद हुआ। इंडेक्स में शामिल बैंकों की स्थिति अभी भी काफी मिली-जुली है। अभी भी निफ्टी बैंक में 60000 नहीं टिक रहा। 60000 पर सबसे ज्यादा कॉल-पुट का सबसे ज्यादा OI, इसका मतलब इंडेक्स इसी के करीब रहना चाहता है।

मतलब इंडेक्स ऊपर-नीचे कहीं भी जा सकता है, और बेस-1 और बेस-2 दोनों जगह से पुलबैक की क्षमता है। इसलिए बेस के करीब शॉर्ट ना करें, यह खरीदारी का जोन होगा, सभी लॉन्ग सौदों को रजिस्टेंस-1 पर चेक करें। बड़ी निर्णायक उछाल के लिए बैंक निफ्टी को शॉर्ट कवरिंग के साथ 60089 और 60277 को पार करना जरूरी है। सबसे बेहतर स्थिति में 60277 के ऊपर होल्ड किया तो 60547-60750 संभव है। वहीं 58910 टूटा तो गिरावट बढ़ेगी (10/20/50DEMA टूटने पर)। 58910 के नीचे 100DEMA की ओर 500-700 अंकों की बढ़त गंवाने की क्षमता है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना हुआ है। 25,180 का लेवल अब तक टिका हुआ है, जिससे 24,715-24,650-24,580 तक की संभावित गिरावट रुक गई है। 25,180–25,400 बैंड के दोनों सिरों को टेस्ट करने के लिए उतार-चढ़ाव और कोशिशें होने की उम्मीद है। ऑसिलेटर आगे और तेज़ी की गुंजाइश दिखा रहे हैं, जिसमें 25,580–25,800 का लेवल नज़र आ रहा है, लेकिन कमज़ोर मोमेंटम से इसकी स्थिरता पर सवाल उठते हैं।

Budget 2026 Live: बजट में आत्मनिर्भर भारत के लिए ₹2,000 करोड़, निर्मला सीतारमण कर रहीं बड़े ऐलान

बजट स्टॉक्स

डिफेंस सेक्टर रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर सबसे मजबूत सेक्टर है। वीकली रेश्यो चार्ट पर डिफेंस सेक्टर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहा है। डेढ़ साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है।

BEL में चैनल ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर डिफेंस के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 18 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। शेयर के भाव नए शिखर पर पहुंचे हैं। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। पिछले तीन दिनों से औसतन दो करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी है।वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है। HAL भी डिफेंस में बेहद मजबूत दिख रहा है। 20 WEMA और 50 WMA पार करने में कामयाब रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

एफएमसीजी शेयरों में NESTLE में शानदार ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ के नजरिए से ये FMCG सेक्टर का सबसे मजबूत शेयर है। नतीजों के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी आई है। 16 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम है। इसका भाव एक साल की ऊंचाई पर है।वायदा में जोरदार शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

 

Gold Silver price : बजट से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।