Published on 07/07/2025 11:48 AM
Stock market news: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं INDIA VIX में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी देखने को मिल रहा है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत है। गोदरेज कंज्यूमर और डाबर 4-5 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर HUL करीब 2.5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है।
अच्छे Q1 अपडेट के बाद गोदरेज कंज्यूमर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। ब्रोकर्स भी शेयर पर बुलिश है। कंपनी के पहली तिमाही के अपडेट की बात करें तो कंपनी का कहना है कि स्टैंडअलोन आय ग्रोथ हाई-सिंगल डिजिट में रहना संभव है। वहीं, अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल में रहना संभव है। होम केयर में भी डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं, पर्सनल केयर में लो-सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। EBITDA मार्जिन सामान्य से कम रहनी संभव है।
गोदरेज कंज्यूमर की EBITDA मार्जिन में आगे सुधार की उम्मीद है। कंपनी को पाम ऑयल का फायदा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मिलेगा। प्राइसिंग प्रेशर से इंडोनेशिया में वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रह सकती है। GAUM (Godrej Africa, USA & Middle East) जोन में मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में वॉल्यूम ग्रोथ मिड-हाई सिंगल डिजिट में रहनी संभव है। इस अवधि में आय ग्रोथ हाई-सिंगल डिजिट में संभव है। FY26 में डबल डिजिट EBITDA ग्रोथ की उम्मीद है।
Indo-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर फैसले की घड़ी, US के कुछ इंडस्ट्रियल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हो सकती है जीरो
गोदरेज कंज्यूमर पर HSBC
HSBC ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की राय देते हुए 1,420 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में हाई-सिंगल डिजिट घरेलू आय ग्रोथ संभव है। कंपनी की कंसोलीडेटेड आय ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 की दूरी छमाही से कंपनी की मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Tags: #share markets
First Published: Jul 07, 2025 11:48 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।