News Image
Money Control

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Published on 14/05/2025 11:03 AM

Top 4 Intraday Stocks: गैप-अप के बाद बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24750 के ऊपर निकलता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी हल्की मजबूती नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर लगातार तीसरे दिन आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। INDIA VIX करीब 5 परसेंट फिसला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने हीरो मोटोकॉर्प पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए नालको पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने आदित्य बिरला कैपिटल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hero MotoCorp

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Hero MotoCorp के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 4050 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 128 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 200/225 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 77 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः JSW Steel Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने JSW Steel में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 1008 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1030/1080 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 994 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Nalco

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Nalco पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Nalco में 172 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 178 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 170 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Aditya Birla Capital

Mirae Asset Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Aditya Birla Capital का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 215 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 245 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 14, 2025 10:58 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।