Published on 16/05/2025 02:44 PM
Celebi Share Price Crash: तुर्किए ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ यारी दिखाई थी, जिसका खामियाया अब उसकी कंपनियों को भुगतान पड़ रहा है। तुर्किए की एयरपोर्ट सर्विस कंपनी 'सेलेबी हवा सर्विसी एएस (Celebi Hava Servisi AS)' के शेयर शुक्रवार 16 मई को इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज पर औंधे मुंह गिर गए। कंपनी के शेयरों का भाव करीब 10 फीसदी टूट गया। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि भारत सरकार ने उसकी भारतीय सहायक कंपनी 'सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया' की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।
भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने गुरुवार 15 मई को इस फैसले की जानकारी दी। BCAS ने बताया कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब तुर्किए ने हाल ही में पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत के किए गए एयरस्ट्राइक की आलोचना की थी। इस सैन्य अभियान में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने तुर्की के बने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था।
दिल्ली एयरपोर्ट ने Celebi के साथ समझौता खत्म किया
BCAS ने नवंबर 2022 में सेलेबी को 'ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी' के तौर पर सुरक्षा मंजूरी दी थी। BCAS ने अब इस मंजूरी को रद्द करते हुए अपने आदेश में कहा, "BCAS ने अब इस मंजूरी को रद्द करते हुए आदेश में कहा गया, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।"
इसके बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने Celebi के साथ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर उसके ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो ऑपरेशंस का समझौता समाप्त कर दिया है। DIAL ने कहा कि अब वह AISATS और Brid Group जैसे मौजूदा सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रहा है ताकि सेवाओं में कोई बाधा न आए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सके।
शेयरों में भारी गिरावट, भारत में प्रतिबंध की मांग तेज
Celebi के शेयर 222 अंकों (10%) की गिरावट के साथ 2,002 रुपये पर बंद हुए। यह गिरावट पिछले चार कारोबारी सत्रों में लगभग 30% तक पहुँच चुकी है। भारत में Celebi पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग भी अब जोर पकड़ रही है।
सेलेबी के शेयरों का भाव शुक्रवार 16 मई को 222 अंक या करीब 10% गिरकर 2,002 रुपये पर आ गया। पिछले 4 दिनों में इस कंपनी का शेयर 30 फीसदी टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेश फिलहाल करीब 10,700 करोड़ रुपये है। इस बीच भारत में सेलेबी के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग भी अब जोर पकड़ रही है।
कंपनी ने दी सफाई, कहा- “हम टर्किश संगठन नहीं”
इस बीच सेलेबी एविएशन इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कंपनी के स्वामित्व और संचालन में किसी भी विदेशी सरकार या राजनीतिक प्रभाव से संबंधों को सिरे से खारिज किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हम किसी भी मानक के मुताबिक टर्किश संगठन नहीं हैं और पूरी तरह से कॉर्पोरेट गवर्नेंस, पारदर्शिता और तटस्थता के ग्लोबल मानदंडों का पालन करते हैं। हमारा किसी भी विदेशी सरकार या व्यक्ति से कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं है।”
सेलेबी भारत में 15 सालों से अधिक समय से काम कर रही है और फिलहाल देश भर के नौ एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती है। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Railway Stocks: 'तूफान एक्सप्रेस' बने रेलवे कंपनियों के शेयर, इस हफ्ते 34% तक की आई तेजी, जानें कारण
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
Tags: #share markets
First Published: May 16, 2025 2:44 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।