News Image
Money Control

Chemkart IPO Listing: 1% से कम लिस्टिंग गेन, केमकार्ट के शेयरों की मार्केट में सुस्त शुरुआत

Published on 14/07/2025 10:24 AM

Chemkart IPO Listing: विटामिन, प्रोटीन बेचने वाली केमकार्ट इंडिया के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹248 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹250.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 0.81% का लिस्टिंग गेन (Chemkart Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹257.90 (Chemkart Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.99% मुनाफे में हैं।

Chemkart IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

केमकार्ट का ₹80.08 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 5.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 13.69 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.64 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.63 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹15.60 करोड़ के 6,29,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹34.68 करोड़ पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी ईजी रॉ मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के जरिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के सेटअप, ₹20.00 करोड़ कर्ज चुकाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Chemkart के बारे में

वर्ष 2015 में बनी केमकार्ट इंडिया हाई क्वालिटी के फूड और हेल्थ इनग्रेडिएंट्स की डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एमिनो एसिड, हेल्थ सप्लीमेंट, हर्बल एक्स्ट्रैक्ट, न्यूक्लियोटाइड, प्रोटीन, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, विटामिन्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹7.66 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹14.52 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹24.26 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 24% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹205.46 करोड़ पर पहुंच गया।

Travel Food Services IPO Listing: ₹1100 के शेयरों की 2% प्रीमियम पर एंट्री, चेक करें कारोबारी सेहत

Smarten Power IPO Listing: ₹100 के शेयरों की ₹144 पर एंट्री, फिर लिस्ट होते ही अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Jul 14, 2025 10:11 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।