News Image
Money Control

Clean Max Enviro IPO : आज से खुला क्लीन मैक्स एंवायरो का IPO , मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

Published on 23/02/2026 12:09 PM

Clean Max Enviro IPO : देश की सबसे बड़ी Commercial & Industrial रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन (Clean Max Enviro Energy solution) का IPO आज से खुला है। इसके जरिए कंपनी की 3100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इसका प्राइस बैंड 1000 से 1053 रुपए के बीच है। यह आईपीओ 25 फरवरी को बंद होगा। इसमें 1200 करोड़ रुपए का फ्रैश इश्यू और 1900 करोड़ रुपए का OFS है।

क्लीन मैक्स एंवायरो का कारोबार

क्लीन मैक्स एंवायरो देश की सबसे बड़ी C&I रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। यह कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर के तौर पर काम करती है। 31 जुलाई 2025 तक इसकी 2.54 गीगावाट कैपेसिटी थी। 2.53 गीगावाट की कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी पर काम जारी है। कंपनी लॉन्ग-टर्म PPAs और EAPAs से रिन्यूएबल एनर्जी बिक्री करती है।

IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 41 एंकर इनवेस्टर्स से 921 करोड़ रुपये जुटाए। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक, क्लीनमैक्स ने कहा कि उसने इन निवेशकों को 1,053 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 87,46,437 इक्विटी शेयर दिए हैं।

जानिए कंपनी मैनेजमेंट से जानिए कंपनी का हाल

इस IPO, कंपनी के कारोबार और आगे की योजना पर बात करते हुए कंपनी के CMD कुलदीप जैन ने कहा कि आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए होगा। कंपनी का कारोबार कॉर्पोरेट पावर मार्केट में है। कंपनी के पास 500 से अधिक कस्टमर हैं। EV और EBITDA के लिहाज से कंपनी के आईपीओ का वैल्युएशन सस्ता है। क्लीन मैक्स एनवायरो कॉर्पोरेट पावर सेगमेंट की पहली लिस्टेट कंपनी होगी।

कुलदीप जैन ने आगे कहा कि कंपनी के पास 1500 से ज्यादा पावर परचेज एग्रीमेंट है। इसने 10 राज्यों में लंबी अवधि के एग्रीमेंट कर रखे हैं। पिछले 3 साल में सालाना आधार पर EBITDA में 7 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। अक्टूबर तक कंपनी के पास 6000 मेगावॉट की क्षमता थी। डेटा और AI इंफ्रा कंपनी सेगमेंट में कंपनी की 40 फीसदी से ज्यादा क्षमता है।

 

 

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹921 करोड़, 23 फरवरी से ओपनिंग; कितना है प्राइस बैंड?

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।