News Image
Money Control

Coal India आखिरकार लगातार पांचवे साल ग्रीन, इस कारण दो ही दिन में आई 7% की जोरदार तेजी

Published on 24/12/2025 01:10 PM

Coal India Share Price: देश की सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया के शेयर आज लगातार दूसरे दिन रॉकेट बने हैं। हालांकि इसमें हल्की-फुल्की तेजी को मिलाकर आज लगातार छठे दिन यह ग्रीन है। सिर्फ आज की ही बात करें तो आज इंट्रा-डे में यह 3% उछल पड़ा। इस इंट्रा-डे हाई के हिसाब से लगातार दो दिनों में यह करीब 7% तो छह कारोबारी दिनों में 8% मजबूत हुआ है। इस बढ़त के साथ कोल इंडिया के शेयर इस साल 2025 में आखिरकार ग्रीन जोन में आ चुके हैं और यह दिसंबर कंपनी के लिए इस साल का सबसे शानदार महीना साबित हुआ है। कोल इंडिया के शेयर इस महीने 8% मजबूत हुए हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1.19% की बढ़त के साथ ₹405.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.01% उछलकर ₹412.40 तक पहुंचा था।

लगातार छह कारोबारी दिनों के तेजी के साथ ही इसके लिए यह लगातार पांचवा साल साबित होने वाला है, जब कोल इंडिया के शेयर ग्रीन जोन में हैं। अभी इस साल 2025 में चार दिन और कारोबार होना है। इससे पहले लगातार वर्ष 2015 से वर्ष 2020 के बीच लगातार छह वर्षों तक निगेटिव जोन में था। कोल इंडिया की तेजी को बढ़ती वॉल्यूम एक्टिविटी का भी सपोर्ट मिल रहा है। आज की बात करें तो कारोबार शुरू होने के पहले आधे घंटे में इसके 40 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ जो इसके 20 दिनों के औसत 2.6 लाख शेयरों की तुलना में काफी अधिक है।

Coal India के शेयरों में क्यों आई तेजी?

कोल इंडिया के शेयर आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से लगातार छह कारोबारी दिनों में करीब 8% मजबूत हुए हैं जिसमें से 7% की तेजी तो महज दो दिनों में आई है। कोल इंडिया के शेयरों में पिछले दो दिनों में यह तेजी एक खास वजह से आई है। कंपनी को बोर्ड से इसकी दो सब्सिडरीज- महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (South Eastern Coalfields) को लिस्ट करने की मंजूरी दी है। इन दोनों सब्सिडरीज की कोल इंडिया के कुल आउटपुट में 52% हिस्सेदारी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

कोल इंडिया के शेयर 17 फरवरी 2025 को ₹349.20 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह तीन ही महीने में 19.49% उछलकर 20 मई 2025 को ₹417.25 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदारी, 7 ने होल्ड और 5 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹450 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹290 है।

IT Stocks की दूसरे दिन भी पिटाई, H-1B Visa के नियमों में बदलाव पर सहमे निवेशक

Silver vs Apple: एपल से आगे निकली चांदी, अब सिर्फ इन दो एसेट से ही रह गई पीछे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।