Published on 05/03/2026 11:18 AM
Coal India share price : कोल इंडिया में अच्छी तेजी है। 3 सत्रों में इस शेयर में करीब 9 फीसदी का उछाल आया है। कोल इंडिया में तेजी क्यों? इस पर नजर डालें यूरोपीयन थर्मल कोल कीमतों में उछाल से इसको सपोर्ट मिल रहा है। यूरोपीयन थर्मल कोल की कीमतें अक्टूबर 2023 की ऊंचाई पर हैं। पश्चिम एशिया तनाव से गैस की जगह कोल पर भरोसा बढ़ा है। ई-ऑक्शन आंकड़े के मुताबिक नोटिफाइड प्राइस के ऊपर 35% का प्रीमियम मिल रहा है।
कोल इंडिया पर CITI पॉजिटिव
सिटी का कहना है कि ऊंचा ई-ऑक्शन प्राइस कंपनी के लिए पॉजिटिव है। तीसरी तिमाही में ई-ऑक्शन 2435 रुपए प्रति टन की जगह 3000 रुपए प्रति टन होने की उम्मीद है। ई-ऑक्शन में 100 रुपए प्रति टन कीमतें बढ़ने से EPS में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी होती है।
कोल इंडिया: डिविडेंड मशीन
शेयर अभी भी 6 फीसदी डिविडेंड यील्ड पर नजर आ रहा है। कोल इंडिया ने 2026 में 5.5 रुपए, नवंबर 2025 में 10.25 रुपए, अगस्त 2025 में 10.65 रुपए और जनवरी 2025 में 5.60 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया था।
पूरे एनर्जी पैक में तेजी
वैसे आज पूरे एनर्जी पैक में तेजी देखने को मिल रही है। एनर्जी स्टॉक्स आज बाजार की बढ़त में लीड कर रहे हैं। कोल इंडिया के शेयर 3.29 परसेंट उछले हैं। जबकि ONGC के शेयर 2.69 परसेंट चढ़े हैं। ग्लोबल क्रूड की ऊंची कीमतों ने अपस्ट्रीम एनर्जी कंपनियों को सपोर्ट करना जारी रखा है। अडानी पोर्ट्स 2.13 परसेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 2.08 परसेंट चढ़े, जिससे बढ़त की रफ़्तार और तेज हो गई है। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से ज़्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Stock Market : मिडिल ईस्ट संकट ने बाजार को दिया झटका, इंडिया VIX दो सेशन में 50% से ज़्यादा भागा
BSE share price : सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स के डेरिवेटिव्स लॉन्च करने के लिए सेबी से मिली मंज़ूरी, बीएसई के शेयर 4% भागे
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।