News Image
Money Control

Crizac IPO Listing: 14% प्रीमियम पर ₹245 के शेयरों का सफर शुरू, मुनाफा निकालने से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

Published on 09/07/2025 10:07 AM

Crizac IPO Listing: दुनिया के कई देशों की यूनिवर्सिटीज को एडुकेशन एजेंट्स से जोड़ने वाली एडुकेशन प्लेटफॉर्म क्रिजाक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 62 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹245 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹280.00 और NSE पर ₹281.05 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 14% से अधिक का लिस्टिंग गेन (Crizac Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹288.50 (Crizac Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 17.76% मुनाफे में हैं।

Crizac IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

क्रिजाक का ₹860.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 2-4 जुलाई तक खुला था। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 62.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 141.27 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 80.07 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 10.74 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹2 की फेस वैल्यू वाले 3,51,02,040 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है और इसके तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुई है तो आईपीओ का कोई पैसा कंपनी को नहीं मिला है बल्कि शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर को मिला है।

Crizac के बारे में

वर्ष 2011 में बनी क्रिजाक लिमिटेड एक B2B एडुकेशन प्लेटफॉर्म है। यह कंपनी यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज को दुनिया भर के एडुकेशन एजेंट्स से जोड़ती है। इसके प्लेटफॉर्म के जरिए 75 से अधिक देशों से वैश्विक संस्थानों में एनरोलमेंट के लिए एप्लीकेशन जुटाए। इसने अब तक उच्च शिक्षा के लिए 135 से अधिक वैश्विक संस्थानों के साथ काम करते हुए 5.95 लाख से अधिक स्टुडेंट एप्लीकेशन प्रोसेस किए हैं। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में इसके करीब 7900 एजेंट्स हैं और वित्त वर्ष 2024 में इसके 2532 एक्टिव एजेंट्स थे। एक्टिव एजेंट्स का मतलब जिनसे कंपनी को एप्लीकेशंस मिले।

एक्टिव एजेंट्स में 1524 तो भारत से रहे और 1008 एजेंट्स यूके, नाइजीरिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, कैमरून, घाना, केन्या, वियतनाम, कनाडा और इजिप्ट समेत 25 से अधिक देशों से रहे। इसके कैमरून, चीन, घाना और केन्या समेत कई देशों में कंसल्टैंट्स हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹112.14 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹118.90 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹ 152.93 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 30% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹884.78 करोड़ पर पहुंच गया।

ICICI Prudential AMC IPO का ड्राफ्ट जमा, रिकॉर्ड 18 बैंकर्स मैनेज कर रहे आईपीओ

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Jul 09, 2025 10:03 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।