Published on 12/06/2025 02:25 PM
Crude Price Impact on stock: बाजार में आज की बिकवाली की एक बड़ी वजह क्रूड में जोरदार तेजी है। कच्चे तेल की कीमतें 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। ब्रेंट का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। जबकि WTI में भी $67 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं MCX पर भी कच्चे तेल का दाम 5800 के पार निकला है। ऐसे में कच्चे तेल में उबाल से OMCs की सेहत नासाज हो गई है। BPCL, IOC और HPCL तीनों शेयल 5% गिरा है। वहीं इंडिगो में भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला है, हालांकि महंगे क्रूड से ONGC और OIL में अच्छी खरीदारी देखने को मिला। क्रूड में उबाल क्यों है और किन कंपनियो के लिए पॉजिटिव और किनके लिए निगेटिव, आइए डालते है एक नजर।
क्रूड में तेजी की क्या है वजह
ब्रेंट के भाव में 5% का उछाल आया है। US क्रूड 10 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाब बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही US ने पश्चिम एशिया से अपने लोगों की निकालेगा। ईरान ने मध्य-पूर्व में US के बेस हमले की धमकी दी। न्यूक्लियर वार्ता नाकाम होने से तनाव बढ़ सकता है । US-चीन वार्ता से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अनुमान से कम US CPI महंगाई दर के आंकड़े आए है, US फेड सितंबर से ब्याज दरें घटा सकता है। US का क्रूड भंडार पिछले हफ्ते 3.6 m बैरल घटा है। यहीं सभी फैक्टर्स क्रूड को सपोर्ट कर रहे है।
ब्रेंट क्रूड की चाल पर नजर डालें तो अप्रैल 2025 में कच्चे तेल की कीमतों में 15 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि मई 2025 में इसमें 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला। वहीं जून 2025 में अब तक इसमें 8 फीसदी की तेजी आई है।
किसे होगा फायदा और किसे नुकसान
ऊंचे रियलाइजेशन से ONGC, OIL INDIA, HOEC जैसे कंपनियों को फायदा होगा।जबकि HPCL, BPCL, IOCL जैसे OMCs कंपनियों पर इसका निगेटिव असर पड़ सकता है। क्रूड में उबाल से इन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव संभव है। साथ ही पेट्रोकेमिकल्स, टायर , पेंट , एविएशन जैसे सेक्टर पर भी इसका निगेटिव असर पड़ेगा।
टायर की लागत बढ़ने से MRF, JK Tyre, CEAT जैसे शेयरों पर भी इसका असर पड़ेगा। पेंट की लागत में 55–60% हिस्सा क्रूड का होता है। जिसके चलते Asian Paints, Berger और Nerolac जैसे शेयर पर भी निगेटिव असर पड़ेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Tags: #share markets
First Published: Jun 12, 2025 2:22 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।