Published on 10/07/2025 10:12 AM
Cryogenic OGS IPO Listing: क्रायोजेनिक ओजीएस के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 694 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹47 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹89.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Cryogenic OGS Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹93.76 (Cryogenic OGS Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.49% मुनाफे में हैं और आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो चुका है।
Cryogenic OGS IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
क्रायोजेनिक ओजीएस का ₹17.77 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-7 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 694.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 209.59 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,155.38 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 773.70 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 37.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹11.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों पर खर्च होंगे। इसके अलावा बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।
Cryogenic OGS के बारे में
सितंबर 1997 में बना क्रायोजेनिक ओजीएस तेल, गैस, केमिकल और इनसे जुड़े फ्लूड सेक्टर्स की इंडस्ट्रीज के लिए हाई क्वालिटी के मेजरमेंट और फिल्टरेशन इक्विपमेंट बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बास्केट स्ट्रेनर्स, एयर एलिमनेटर्स, पावर टैंक, एडिटिव डोजिंग स्किड, लिक्विंड एंड गैस स्किड है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के वडोदरा में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹4.08 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.35 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹6.12 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 21% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹33.79 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है।
White Force IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, सुस्त एंट्री के बाद ₹76 के शेयर भागे ऊपर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 10:12 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।