News Image
Money Control

Dabur India Q2 Results: डाबर इंडिया का शुद्ध मुनाफा 6.5% बढ़कर 445 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 5.4% का इजाफा

Published on 30/10/2025 04:54 PM

Dabur India Q2 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया ने आज 30 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 6.5 फीसदी बढ़कर 444.79 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 417.52 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवन्यू इस दौरान 5.4 फीसदी बढ़कर 3,191.32 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,028.59 करोड़ रुपये रहा था।

डाबर इंडिया का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में 6.6 फीसदी बढ़कर 588.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 552.50 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका मार्जिन इस दौरान बेहतर होकर 18.4 फीसदी रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 18.2 फीसदी रहा था।

शेयरों का हाल

डाबर इंडिया के शेयर गुरुवार को एनएसई पर 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 500.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार में ₹2 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के आया नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।