News Image
Money Control

डीलिंग रूम्स में आज इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश, इस बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग

Published on 08/05/2025 03:45 PM

Dealing Room Check: - ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसल गये। वहीं IT और कैपिटल गुड्स शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों का जोश हाई नजर आया। BSE करीब 3 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इसके साथ ही MCX का शेयर 2 परसेंट ऊपर निकल गया। उधर एंजेल वन में भी अच्छी रौनक नजर आई। चौथी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 33% बढ़ा। हालांकि ब्याज से कमाई पर हल्का दबाव दिखाई दिया। लेकिन शेयर करीब तीन परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। इधर डीलर्स ने आज केनरा बैंक (Canara Bank) और एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CANARA BANK

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में केनरा बैंक के बेहतर नतीजे आये हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 97-98 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है।

Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bank Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

ABFRL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज आदित्य बिड़ला ग्रुप के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज इस शेयर में घरेलू फंड्स की सेलिंग देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक मई सीरीज के फ्यूचर्स में नए शॉर्ट्स जुड़े है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 252-255 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 08, 2025 3:45 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।