News Image
Money Control

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक रियल्टी कंपनी के स्टॉक और इस एनर्जी शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Published on 08/07/2025 04:13 PM

Dealing Room Check: - अच्छे बिजनेस अपडेट और ब्रोकरेजेज की बुलिश रिपोर्ट से कोटक बैंक का शेयर भागा। करीब 4 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं HPCL और BPCL में भी खरीदारी दिखाई दी। अच्छे नतीजों की उम्मीद में जोश दिखाई दिया। इधर ज्वेलरी सेगमेंट में अनुमान से सुस्त अपडेट से टाइटन करीब 6 परसेंट टूट गया। IT, रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। दोनों इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा मजबूत हुए। कोफोर्ज और एम्फैसिस 2-2 परसेंट चढ़े। बांग्लादेश पर 35% टैरिफ से टेक्सटाइल शेयरों में तेजी दिखाई दी। गोकलदास एक्सपोर्ट समेत DONEAR, KPR मिल्स और वेल्सपन लिविंग जैसे शेयरों में 4-5 परसेंट की तेजी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज डीएलएफ (DLF) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

DLF

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के कहा कि आज डीलर्स ने रियल एस्टेट कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने डीएलएफ (DLF) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में आज ताजा खरीदारी रही। इसका ओआई 2% बढ़ा। डीलर्स ने इसमें 850 से 855 रुपये का लक्ष्य दिया है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

US Tariff News: अमेरिकी टैरिफ पर आज रात भारत के साथ मिनी डील का ऐलान होने की संभावना- सूत्र

JSW ENERGY

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज एनर्जी कंपनी के शेयर में खरीदारी की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में आज FII की ओर से बिकवाली खत्म होती दिखी है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है शेयर में 525 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 08, 2025 4:13 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।