Published on 09/05/2025 03:40 PM
Dealing Room Check: - बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिली। रियल्टी इंडेक्स 3% फिसल गया। लोढ़ा, गोदरेज प्रॉपर्टीज और DLF के शेयर 4 से 5% गिरे। इसके साथ ही मेटल, NBFCs और FMCG सेक्टर में भी कमजोरी नजर आई। वहीं L&T के शानदार नतीजों के बाद कैपिटल गुड्स सेक्टर मैं रौनक देखने को मिली। इसके अलावा चुनिंदा ऑटो शेयर भी भागे। अच्छे नतीजों से L&T और टाइटन में जोरदार तेजी देखने को मिली। दोनों शेयर करीब 4% चढ़े। उधर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और मझगांव डॉक भी भागे। बाजार में फिर निवेशकों का भरोसा बढ़ा। अप्रैल में रिकॉर्ड 26,632 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। लेकिन स्मॉलकैप, मिडकैप से निवेशकों ने दूरी बनाई है। इधर डीलर्स ने आज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और डीएलएफ (DLF) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
SBI
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज घरेलू फंड्स ने इस काउंटर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 770-775 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। यस बैंक में हिस्सेदारी बिक्री के लिए आज एसबीआई बोर्ड की बैठक की खबरें सामने आ रही हैं।
Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
DLF
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रियल इस्टेट सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने डीएलएफ (DLF) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक आज FIIs द्वारा रियल्टी स्टॉक्स में बिकवाली हुई है। डीलर्स ने कहा कि आज इस शेयर में मई फ्यूचर्स में सेलिंग की सलाह दी गई है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 5-7% की पोजीशनल डाउनसाइड देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Tags: #share markets
First Published: May 09, 2025 3:40 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।