News Image
Money Control

DEE Development Engineers के शेयर को लगे पंख, ₹173 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट मिलने से 16% तक उछला

Published on 23/02/2026 01:27 PM

DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 फरवरी का दिन काफी अच्छा साबित हुआ। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 16 प्रतिशत तक उछला। BSE पर कीमत 268.50 रुपये के हाई तक गई। दरअसल कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे और उसकी मैटेरियल सब्सिडियरी को 173 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानि कि BHEL से मिला कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।

DEE Development Engineers ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि BHEL से क्रिटिकल पाइपिंग (हेडर्स और वेसल्स की सप्लाई) की मैन्युफैक्चरिंग के लिए 26 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। डिलीवरी एक साल में करनी है। एक दूसरा कॉन्ट्रैक्ट जॉब वर्क बेसिस पर क्रिटिकल पाइपिंग सॉल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग के लिए है और 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। यह पावर सेक्टर के एक जॉइंट वेंचर से मिला है और डिलीवरी एक साल में होनी है।

इसके अलावा पाइपिंग सॉल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग के लिए पावर सेक्टर की एक भारतीय कंपनी से एक और कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। डिलीवरी 6-8 महीनों में होनी है।

मैटेरियल सब्सिडियरी को मिले कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल

एक और कॉन्ट्रैक्ट पावर सेक्टर में US बेस्ड ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर से DEE Piping Systems (Thailand) Co., Ltd. को मिला है। यह जॉब वर्क बेसिस पर HRSG पाइपिंग की 11 यूनिट्स और मैटीरियल बेसिस पर पाइप फिटिंग्स व फ्लैंजेस की 7 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए है। कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू HRSG पाइपिंग की मैन्युफैक्चरिंग के लिए 80 लाख डॉलर और पाइप फिटिंग्स व फ्लैंजेस की मैन्युफैक्चरिंग के लिए 15 लाख डॉलर है। HRSG पाइपिंग के मामले में डिलीवरी दिसंबर 2028 तक और पाइप फिटिंग्स व फ्लैंजेस के मामले में डिलीवरी दिसंबर 2027 तक होनी है।

Morepen Labs ने लगाई 16% तक की छलांग, ₹825 करोड़ की CDMO डील से मिला बूस्ट

शेयर एक सप्ताह में 30 प्रतिशत मजबूत

DEE Development Engineers का मार्केट कैप बढ़कर 1800 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में 30 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। एक महीने में यह लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 226.11 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 15.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। DEE Development Engineers को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर केएल बंसल ने साल 1988 में शुरू किया था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।