News Image
Money Control

Dividend Stock: सरकारी कंपनी दे रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Published on 03/03/2026 11:17 PM

Dividend Stock: सरकारी कंपनी MRPL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर ₹4 का डिविडेंड देगी। यह 40 प्रतिशत के बराबर है।

कंपनी ने 11 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम शेयरधारकों की सूची में होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे। यह अंतरिम डिविडेंड 2 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले पात्र शेयरधारकों को चुका दिया जाएगा।

तीसरी तिमाही में मुनाफे में तेज उछाल

MRPL का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹1,451 करोड़ रहा। सितंबर तिमाही में यह ₹627 करोड़ था। यानी तिमाही आधार पर मुनाफे में मजबूत बढ़त देखने को मिली।

रेवेन्यू भी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय ₹22,684 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹24,712 करोड़ हो गई। यह करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि है। ये आंकड़े एक्साइज ड्यूटी को एडजस्ट करने के बाद के हैं।

EBITDA और मार्जिन में सुधार

MRPL का EBITDA ₹1,489 करोड़ से बढ़कर ₹2,784 करोड़ हो गया। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन 6.6 प्रतिशत से बढ़कर 11.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। यानी मार्जिन में करीब 500 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ है।

MRPL के शेयरों का हाल

MRPL का शेयर 2 मार्च को बीएसई पर 4.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹187.95 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में इसने 48.25% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 86.05% की तेजी आई है। 5 साल में इसने 344% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 32.94 हजार करोड़ रुपये है।

MRPL का बिजनेस का क्या है

Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL) का मुख्य बिजनेस कच्चे तेल को प्रोसेस करके पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, एलपीजी, नाफ्था और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद बनाना और बेचना है। यह एक रिफाइनिंग कंपनी है, जिसकी रिफाइनरी कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ साथ निर्यात भी करती है। इसका प्रदर्शन काफी हद तक ग्लोबल क्रूड ऑयल कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन और डिमांड पर निर्भर करता है।

Nifty Outlook: 24200 तक गिरेगा निफ्टी? ईरान संकट गहराने के बीच एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।