News Image
Money Control

Dividend Stocks: इस हफ्ते डिविडेंड की बहार! 100 से ज्यादा कंपनियां अपने शेयरधारकों देंगी तोहफा; चेक करें पूरी लिस्ट

Published on 14/09/2025 11:13 PM

Dividend Stocks: इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर तय होता है कि किस निवेशक को कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा मिलेगा। ये एक्स-डेट 15 सितंबर से 19 सितंबर के बीच हैं।

15 सितंबर को डिविडेंड देने वाली कंपनियां

आर्टी फार्मालैब्स, ऐलिकॉन कास्टअलॉय, बीके स्टील इंडस्ट्रीज, डॉम्स इंडस्ट्रीज, एम्पायर इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, इंद्रप्रस्थ गैस, KNR कंस्ट्रक्शन और लक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयर डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर होंगे।

16 सितंबर: बोनस और डिविडेंड

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है, जिसका एक्स-डेट 16 सितंबर है। इसी दिन GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स ने भी 3:2 बोनस और 1:2 स्टॉक स्प्लिट तय किया है। इसके अलावा लैंकोर होल्डिंग्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और कर्नाटक बैंक जैसी कंपनियां डिविडेंड देंगी।

17 सितंबर को कई कंपनियों का ऐलान

कैरीसिल, केमक्रक्स एंटरप्राइजेज, KRBL, पैनासोनिक एनर्जी इंडिया, RITES और सुपर टैनरी ने डिविडेंड की घोषणा की है। इनका एक्स-डेट 17 सितंबर होगा।

18 सितंबर: हाई डिविडेंड का दिन

होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स ने प्रति शेयर 21.5 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है, जो इस हफ्ते का सबसे बड़ा पेआउट है। इसके अलावा गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) ने 10.1 रुपये, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज ने 9 रुपये, क्रिएटिव कास्टिंग्स ने 10 रुपये और इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन ने 4.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड तय किया है।

पॉली मेडिक्योर और स्टार पेपर मिल्स ने 3.5 रुपये, जबकि स्टर्लिंग टूल्स ने 2.5 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इस दिन जाइडस वेलनेस ने स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। इसमें फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये हो जाएगी। केसार एंटरप्राइजेज ने भी फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये तक के स्प्लिट का ऐलान किया है।

19 सितंबर को मिलेगा सबसे बड़ा डिविडेंड

अंबिका कॉटन मिल्स ने प्रति शेयर 37 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। विक्टोरिया मिल्स और सदर्न गैस ने सबसे ऊंचा पेआउट 50 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके अलावा गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स ने 28 रुपये, गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स ने 15.8 रुपये, विनती ऑर्गेनिक्स और फ्लूडोमैट ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend Stocks: 6 सरकारी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड का तोहफा, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

इस दिन मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 2.71 रुपये और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) ने 2.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया। टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने भी 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये तक स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है।

डिविडेंड देने वाली सभी कंपनियों की लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 14, 2025 11:13 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।