News Image
Money Control

Dividend Stocks: दो कंपनियों के मुनाफे में तगड़ा उछाल, ₹35 तक का देंगी डिविडेंड; फोकस में रहेगा स्टॉक

Published on 24/02/2026 08:46 PM

Dividend Stocks: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद ऑटो कंपोनेंट और स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर के दो शेयरों पर बाजार की खास नजर रहेगी। Schaeffler India और Elantas Beck India ने मजबूत कमाई के साथ डिविडेंड का भी एलान किया है। दोनों कंपनियों में मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर रहा है। नतीजों के बाद शेयरों में हलचल तेज हो सकती है। निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में एक्शन दिखा सकते हैं।

Schaeffler India

मोबिलिटी टेक कंपनी Schaeffler India Ltd ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.9 प्रतिशत बढ़कर 322.3 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू भी 27.5 प्रतिशत बढ़कर 2,724 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। EBITDA 30.8 प्रतिशत बढ़कर 484.5 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 17.8 प्रतिशत रहा।

Schaeffler के बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा। 24 फरवरी को शेयर 3.33 प्रतिशत चढ़कर 4,081.20 रुपये पर बंद हुआ।

Elantas Beck

BSE 1000 में शामिल स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Elantas Beck India ने भी मंगलवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 39.4 करोड़ रुपये हो गया। आय 197 करोड़ रुपये से बढ़कर 215 करोड़ रुपये रही। EBITDA 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये पहुंचा। मार्जिन 17.75 प्रतिशत से बढ़कर 20.90 प्रतिशत हो गया।

Elantas Beck के बोर्ड ने प्रति शेयर 7.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का एलान किया है। डिविडेंड को AGM में मंजूरी के लिए रखा जाएगा और भुगतान की तारीख बाद में घोषित होगी। मंगलवार को बीएसई पर स्टॉक करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 9014 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इन तीन कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।