Published on 14/09/2025 03:28 PM
Dividend Stocks: डिफेंस सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दे रही हैं। ये दो प्रमुख सरकारी डिफेंस कंपनियां हैं- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड। सरकार से मिलने वाले बड़े-बड़े ऑर्डर और डिफेंस सेक्टर की मजबूत मांग इनके कारोबार को स्थिरता और भरोसा देती है। जानिए इन दोनों के डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट की पूरी डिटेल।
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (MDL)
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने FY25 के लिए ₹2.71 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर 2025 है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2024 में ₹23.19 और सितंबर 2024 में ₹12.11 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जो इसे डिफेंस सेक्टर की एक मजबूत डिविडेंड पेइंग कंपनी बनाता है। मौजूदा प्राइस पर इसका डिविडेंड यील्ड 0.59–0.65% के आसपास है।
मझगांव डाक का शेयर शुक्रवार, 12 सितंबर को 4.82% के उछाल के साथ 2,929.10 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 5 कारोबारी सत्र में स्टॉक 9.79% बढ़ा है। वहीं, इस साल यानी 2025 में अब तक स्टॉक 30.54% चढ़ा है। पिछले 5 साल में कंपनी ने 3,385% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक का हाई 3,775.00 और लो-लेवल 1,918.05 रुपये है।
मझगांव डॉक का बिजनेस नेवी के लिए जहाज और पनडुब्बियां बनाने का है। हाल के वर्षों में इसकी ऑर्डर बुक लगातार बढ़ी है। मजबूत कैश फ्लो और सरकारी प्रोजेक्ट्स से स्थिर इनकम की वजह से कंपनी शेयरधारकों को आकर्षक डिविडेंड देती है। इसे डिफेंस सेक्टर की एक भरोसेमंद डिविडेंड स्टॉक माना जाता है।
Bharat Dynamics Ltd (BDL)
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने हाल ही में FY25 के लिए ₹0.65 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर 2025 तय की गई है। इससे पहले फरवरी 2025 में कंपनी ने ₹4.00 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया था। इस तरह कंपनी लगातार अपने निवेशकों को रिटर्न देती रही है। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.30 से 0.31% है।
भारत डायनेमिक्स के शेयर शुक्रवार, 12 सितंबर को 5.69% की बढ़त के साथ 1,565.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्र में स्टॉक 8.46% चढ़ा है। वहीं, बीते 6 महीने में इसने 41.58% का रिटर्न दिया है। इस साल यानी 2025 में स्टॉक 38.12% चढ़ा है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 883.30% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
Stocks to watch: सोमवार 15 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
डिफेंस सेक्टर में सरकारी कंपनी होने की वजह से इसकी भी ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। सरकार की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसीज से इसे फायदा मिलता है। हालांकि डिविडेंड के मामले में यह बहुत हाई यील्ड नहीं देती, लेकिन लंबे समय में कंपनी की ग्रोथ और डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स इसकी निवेशक अपील को बनाए रखते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Tags: #share marketsFirst Published: Sep 14, 2025 3:28 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।