News Image
Money Control

Diwali Muhurat Trading 2025 Live: दिवाली के मौके पर BSE, NSE में एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग आज, जानें कब खुलेगा मार्केट?

Published on 21/10/2025 10:33 AM

Diwali Muhurat Trading 2025 Live: भारतीय शेयर बाजार में आज, 21 अक्टूबर को दिवाली के शुभ अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का स्पेशल सेशन आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग में एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सत्र भारतीय शेयर बाजारों BSE, NSE और कमोडिटी एक्सचेंजों (MCX और NCDEX) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह सत्र मुख्य रूप से प्रतीकात्मक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस दौरान निवेशक नए निवेश के साथ

Diwali Muhurat Trading 2025: कमोडिटी मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की ये है टाइमिंग

शेयर बाजारों की तरह ही कमोडिटी बाजार भी आज, 21 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) की घोषणा के अनुसार, ट्रेडिंग विंडो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए खुली रहेगी, जिसके लिए प्री-ओपन सत्र 1:30 बजे से 1:44 बजे तक चलेगा। इस एक घंटे की शुभ अवधि के दौरान, सभी इंडेक्स और कमोडिटीज में ट्रेडिंग की जा सकेगी।

Diwali Muhurat Trading 2025: रिकॉर्ड हाई पर है सोने का भाव

फिलहाल सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड सोमवार को $4,381.21 प्रति औंस के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को थोड़ा नरम होकर $4,350 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत में भी सोने का भाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, जहां 24 कैरेट सोने का आज का भाव लगभग ₹13,068 प्रति ग्राम के करीब दर्ज किया गया है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कम ब्याज दर के माहौल में निवेशक लगातार इन्फ्लेशन से बचाव के लिए सोने को एक सेफ ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं।

Diwali Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों है खास?

मुहूर्त ट्रेडिंग सिर्फ एक घंटे का कारोबारी सत्र नहीं, बल्कि भारतीय वित्तीय बाजार की संस्कृति और परंपरा का एक अटूट हिस्सा है। 'मुहूर्त' का अर्थ 'शुभ समय' होता है। निवेशकों में यह विश्वास होता है कि इस दौरान किया गया कोई भी निवेश आने वाले पूरे वर्ष में धन, समृद्धि और सफलता लेकर आता है। यह परंपरा दलाल स्ट्रीट पर दशकों पुरानी है, जब व्यापारी दिवाली के दिन अपनी पुरानी खाता-बहियों (चोपड़ा) की पूजा करते थे और प्रतीकात्मक रूप से नए साल का पहला सौदा करते थे। आज भी छोटे निवेशकों से लेकर बड़े संस्थागत निवेशकों तक, हर कोई इस परंपरा में भाग लेता है।

Diwali Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग में मार्केट में तेजी की है उम्मीद

NSE और BSE ने घोषणा की है कि भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के लिए खुलेंगे, जिसका समय दोपहर 01:45 PM से 02:45 PM तक रहेगा और प्री-ओपनिंग विंडो 01:30 PM से 01:45 PM तक चलेगी। यह विशेष सत्र ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब बाजार ने 20 अक्टूबर को लगातार चौथे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें निफ्टी 50 ने आधे फीसदी की बढ़त के साथ 25,800 का स्तर पार किया था, और इस महीने अब तक इंडेक्स में 1,300 पॉइंट्स से अधिक की तेजी आई है। ऐतिहासिक रूप से पिछले सात वर्षों से मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार में लगातार तेजी दर्ज की गई है, जिससे आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है।